लाइव न्यूज़ :

Pink Eyes or Conjunctivitis Tips: पिंक आई में गुलाब जल का इस्तेमाल कैसा! एक्सपर्ट्स से जानें कंजंक्टिवाइटिस के इलाज और सुझाव

By आजाद खान | Updated: August 3, 2023 11:54 IST

पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित लोग इसे जल्दी ठीक करने के लिए गर्म पानी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे है। गर्म पानी तो ठीक है लेकिन क्या गुलाब जल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही है, आइए जान लेते है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के कई राज्यों में पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस के मामलें बढ़ रहे है। ऐसे में लोग इससे बचने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन क्या इस हालत में गुलाब जल का यूज करना सही है, आइए जान लेते है।

Pink Eyes or Conjunctivitis Tips: बारिश और बाढ़ के चलते देश भर में पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और इसे लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। 

आमतौर जिन लोगों को पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस की शिकायत होती है उनकी आंखों में जलन, खुजली और सूजन की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में लोग इससे तुरंत आराम पाने के लिए गर्म पानी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे है। गर्म पानी का इस्तेमाल तो सही है लेकिन क्या पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस में गुलाब पानी का यूज सही है। आइए एक्सपर्ट्स से जान लेते है। 

पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस में गुलाब जल का यूज कैसा

पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित लोगों को आई केयर स्पेशलिस्ट गुलाब जल लगाने से मना कर रहे है। उनका कहना है कि पिंक आई में इसका इस्तेमाल सही नहीं है और इससे आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में कोई भी दवा न डालें। 

आमतौर पर लोग पिंक आई में आर्टिफिशियल टीयर आई ड्रॉप और कोल्ड कंप्रेस का यूज कर रहे है जो कि सही नहीं है, उन्हें किसी भी दवा का यूज डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर जब किसी को पिंक आई की गंभीर समस्या है तो इस हालत में डॉक्टर उन्हें एंटी एलर्जिक जैसे एंटीहिस्टामाइन दवाएं, सूजन के लिए नॉन-स्टेरॉएडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाईयां और टॉपिकल स्टेरॉएड आई ड्रॉप दे रहे है। 

कब करना चाहिए आंखों में गुलाब जल का यूज

जानकारों की अगर माने तो पिंक आई के अलावा आप बाकी किसी अन्य समस्या में आंखों में गुलाब जल का यूज कर सकते है। लेकिन गुलाब जल के इस्तेमाल से पहले किसी डॉक्टर से जरूर सला लें। आमतौर पर लोगों को आंखों के लिए मेडिकेटेड गुलाब जल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इस मेडिकेटेड गुलाब को आप आंखों में फंसी गंदगी और धूल को साफ करने, आंखों की ड्राईनेस कम करने, आंखों की थकान और जलन कम करने के लिए यूज कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आप किसी भी तरह की चीज आंखों में डालने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सNew Delhiडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब