लाइव न्यूज़ :

राजीव दीक्षित टिप्स: नहाने के लिए साबुन नहीं दूध का करें इस्तेमाल वरना...., जानें मिल्क से नहाने के चमत्कारी फायदे और तरीका

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 16:22 IST

राजीव दीक्षित की अगर माने तो साबुस के बजाय दूध से नहाने के कई फायदे है। उनके अनुसार, साबुन के मुकाबले दूध दो मिनट में गंदगी को शरीर से बाहर निकाल देता है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकार जैसे राजीव दीक्षित साबुन के बजाय दूध से नहाने को कहते है। वे इसके कई फायदे गिनाते है और हर किसी को मिल्क से ही बाथ करनी सलाह देते है। दीक्षित दूध को तेल की तरह शरीर में घस कर पानी से नहाने की बात करते है।

Bath Tips by Rajiv Dixit: आजकल नहाने के लिए हम क्या इस्तेमाल करते है....इसका जवाब है साबुन। लेकिन क्या आपको पता है कि कई जानकार जिनमें राजीव दीक्षित का भी नाम सामने आता है जो एक भारतीय समाजिक कार्यकर्त्ता और योग और आयुर्वेद के अच्छे ज्ञाता के रूप में जाने जाते हैं, वे साबुन के इस्तेमाल से मना करते है। 

उनका कहना है कि हर किसी को साबुन के बजाय दूध से नहाना चाहिए। उन्होंने साबुन के बजाय दूध से नहाने के कई फायदे भी गिनाए है और अपनी बात को साबित करने के लिए की उदाहरण भी दिए है। ऐसे में आइए जान लेते है कि दूध से नहाने के पीछे राजीव दीक्षित का क्या तर्क है और किसी भी सीजन में मिल्क से नहाने या इसे शरीर पर लगाने के क्या फायदे है। 

दूध से नहाने के फायदे और तरीका

राजीव दीक्षित के अनुसार, दूध से नहाने से शरीर की गंदगी निकल जाती है और इससे शरीर पूरा साफ हो जाता है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में दूध ही एक ऐसी चीज है जिसे लगाने के दो मिनट के अंदर ही वह गंदगी को बाहर निकाल देता है। इसके लिए राजीव दीक्षित ने थोड़ी सी दूध और रोई लेने को कहा है और बोला है कि दूध में रोई को भिंगाकर चेहरे पर लगा लें और देखें कि कुछ ही देर में आपका चेहरा साफ हो जाएगा। 

यही नहीं उन्होंने दूध से नहाने का तरीका भी बताया है और कहा है कि थोड़ी मात्रा में दो या तीन चम्मच दूध ले लें और फिर उसे तेल की तरह शरीर पर घिस लें। इसके बाद पूरे शरीर पर पानी गिरा लें और इस तरीके से आपका शरीर भी साफ हो जाएगा और उसकी गंदगी निकल जाएगी और आपका नहाना भी हो जाएगा। 

दूध के स्नान के और फायदे

दूध स्नान का मतलब है कि आप दूध के साथ पानी में नहाते हैं। यह एक पुराना और अच्छा तरीका है अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का। दूध में जो चीजें होती हैं, वो आपकी त्वचा को कोमल, साफ और सेहतमंद रखती हैं। दूध स्नान से आपको आराम मिलता है, आपको अच्छी नींद आती है और आपका सरीर मजबूत होता है।

यही नहीं दूध से नहाने से त्वचा साफ, मुलायम, सुपल, स्वस्थ, संक्रमण-मुक्त, पिम्पल-मुक्त, प्रकाशमान और सुंदर भी बनाता है। यही नहीं इससे तनाव, मानसिक थकान, मस्तिष्क की कमी और मनोरोग भी कम होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब