लाइव न्यूज़ :

सावधान! बाजार से 'जहरीले' मच्छर मार Coil लेना करें बंद, घर में ऐसे बनाएं गोबर के क्वाइल-15 मिनट में मिलेगा मच्छरों से छुटकारा, जानें तरीका

By आजाद खान | Updated: June 1, 2023 12:11 IST

जानकारों जैसे राजीव दीक्षित का मानना है कि बाजार में मिलने वाले क्वाइल में हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल होता है जो हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। इसलिए हमें मच्छरों को भगाने के लिए गाय के गोबार का इस्तेमाल करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देघरों में से मच्छरों को भगाने के लिए क्वाइल का इस्तेमाल एक सही तरीका नहीं है। जानकार कहते है कि इससे लोगों के सेबत पर बुरा असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे बच्चों के हेल्थ पर भी प्रभाव डालता है।

Health Tips in Hindi:  चाहे गर्मी हो या ठंडी मच्छर आपको हर सीजन में मिलेंगे और रात और दिन ये आपको परेशान करते रहेंगे। ऐसे में इन मच्छरों से बचने के लिए आप बाजार से मच्छर मारने वाली क्वाइल या फिर लिक्विड ले आते हैं जिसे लेकर यह कहा जाता है कि ये सेहत के लिए हानिकारक होता है और इसे इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। तो ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए जिससे मच्छर भाग भी जाएं और हमारे सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़े। आइए इस सवाल के जवाब को आयुर्वेद के जानकार से जान लेते हैं।

आयुर्वेद के जानकार और समाजसेवी राजीव दीक्षित ने मच्छरों को भगाने का सही और आसान तरीका बताया है जिससे बहुत ही कम खर्चे में आप मच्छरों को अपने घर से भगा सकते है और इससे आपके सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आइए जान लेते है कि वह कौन सा उपाय है जिससे आप अपने घरों के मच्छर को बहुत ही आसानी से भगा सकते हैं और आप फिट भी रह सकते हैं। 

क्या है उपाय

राजीव दीक्षित कहते है कि घरों से मच्छरों को भगाने के लिए आप गाय के गोबर का इस्तेमाल कर सकते है और मच्छर मारने वाले क्वाइल की जगह आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ये काफी सस्ता या एक तरफ से फ्री भी है और इसके इस्तेमाल से आपका सेबत भी ठीक रहता है। उनका कहना है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले कुछ मात्रा में गाय के गोबर ले आए और फिर उसे सूखाकर घर में रख लें। इसके बाद जब कभी भी मच्छरों को भगाना हो तो आप इसे गौरी को जला दें और इस पर थोड़ी-थोड़ी घी डाला करें। 

दीक्षित की अगर माने तो इस प्रक्रिया को करने के बाद 15 मिनट में ही घर से सब मच्छर भाग जाएंगे और कई घंटों तक वे दोबारा नजर नहीं आएंगे। ऐसे में अगर आप चाहे तो आप इसे भी अपने घर में इस्तेमाल कर सकते है और मच्छरों के छुटकारा पा सकते है और वो भी कम कीमत में या फिर ये कह लें कि फ्री में ही आप इसका लाभ ले पाएंगे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब