वजन घटा कर दिखना चाहते है स्लिम और जवां तो खाया कीजिए काबुली चना, शरीर को मिलेगी फाइबर और प्रोटीन की मजबूती-रहेंगे फिट भी

By आजाद खान | Updated: December 21, 2022 18:10 IST2022-12-21T18:06:14+5:302022-12-21T18:10:00+5:30

जानकारों की माने तो जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए काबुली चना एक अच्छा उपाय है। इससे मौजूद फाइबर और प्रोटीन से आपके शरीर को अच्छी ग्रोथ मिलती है और आप स्वस्थ रहते है।

use Chickpeas to loose weight health tips in hindi | वजन घटा कर दिखना चाहते है स्लिम और जवां तो खाया कीजिए काबुली चना, शरीर को मिलेगी फाइबर और प्रोटीन की मजबूती-रहेंगे फिट भी

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Ordinary_chickpeas_in_a_ceramic_bowl.jpg)

Highlightsकाबुली चना टेस्टी के साथ हेल्थी भी होता है। इससे आपका वेट लॉस भी हो सकता है। लेकिन इसके ज्यादा खाने से आपको समस्या भी हो सकती है।

Kabuli Chana Benefits:  काबुली चना (Chickpeas) ने केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि इससे आपके सेहत को भी फायदा पहुंच सकता है। जी हां, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है, उनके लिए काबुली चना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

जानकारों की माने तो 28 ग्राम के काबुली चने में 102 कैलोरी होती है। ऐसे में केवल 28 ग्राम ही चने के खाने से आपको 102 कैलोरी मिल जाएगी। ऐसे में आइए जानते है कि काबुली चना कैसे आपके वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इससे क्या नुकसान हो सकता और इसे खाने का सही तरीका क्या है। 

अच्छी मात्रा में मिलता है न्यूट्रिशन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई हर रोज एक कप काबुली चना खाता है तो उसे करीब 40 प्रतिशत फाइबर, 70 प्रतिशत फोलेट और 22 प्रतिशत आयरन की मात्रा मिल जाती है। एक इंसान के लिए एक दिन में इतनी मात्रा में पोषक तत्व होना उनके लिए काफी होता है। 

न्यूट्रिशन के साथ ये हमारे शरीर को और भी फायदा पहुंचाता है। दरअसल, काबुली चना हमारे शरीर में धीरे-धीरे पचता है जिससे हमें भूख जल्दी नहीं लगती है और हमे मोटापा नहीं होता है। यही नहीं इससे कुछ समय तक ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

कम करता है आपक वजन

काबूली चना में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाई जाती है जिससे शरीर को काफी फायदा मिलता है। अगर कोई इसका सेवन करता है तो इसकी मदद से वे 25 फीसदी तक वजन अपना कम कर सकते है। 

यही नहीं काबुली चना आपके शरीर को अन्य लाभ भी पहुंचाता है और इससे बॉडी फिट रहती है। 

क्या है इसके साइड इफेक्ट्स 

लोगों के अनुसार, इसे ज्यादा लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपको अन्य समस्या होती है। उनके अनुसार, लंबे समय से काबुली चना के खाने से आप के शरीर में अपच की समस्या हो सकती है और इससे गैस की परेशानी भी हो सकती है। 

इसे खाने का सही समय

एक्सपर्ट्स की माने तो काबुली चना के खाने का सही समय सुबह नाश्ते का समय है। इसके साथ आप इसे रात में भी खा सकते है। जिन लोगों को रात में खाने के बाद भूख लग जाती है, वे लोग इसे खा सकते है। आप इसे ग्रेवी और उबाल कर भी खा सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: use Chickpeas to loose weight health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे