लाइव न्यूज़ :

क्या आप खट्टी डकार और सीने में जलन से हो गए है परेशान, अपनाएं ये 4 घरेलु टिप्स- मिलेगी तुरन्त राहत

By आजाद खान | Updated: November 18, 2022 18:22 IST

जानकारों की माने तो जब कभी भी हो डकार या खट्टी डकार आए तो इससे परेशान न हो। यह शरीर और पेट के लिए सही होता है। लेकिन जब आपको बार-बार खट्टी डकार आए और इससे सीना जले तो यह एक समस्या वाली बात है। ऐसे में इसका इलाज करवाना जरूरी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआम तौर पर पाचन को देखते हुए डकार को एक अच्छा चीज माना जाता है। डकार के आने से यह पता चलता है कि आपका पेट भर गया है। लेकिन जब आफको बार-बार खट्टी डकार आए तो इससे समस्या बढ़ सकती है।

Sour Belching Problem: खाना खाने या पेट भरने के बाद डकार आम बात है चाहे वह नॉर्मल हो या खट्टी डकार हो, डकार आने का मतलब की आपका पेट भर गया है। लेकिन कई बार ये डकार आपको परेशान कर देते है और इससे आप शर्मिंदगी भी हो जाते है। 

दरअसल, नॉर्मल डकार की बात तो अलग है लेकिन जब आपको बार-बार खट्टी डकार आए तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इस कारण आपके सीने में जलन और गले में चुभन जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती है। 

लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है, आज के इस लेख हम बात करेंगे कि वो कौन-कौन सी चीजे है जिससे आप बहुत ही आसानी से खट्टे डकार से छुटकारा पा सकते है। आइए एक-एक करके हम इसे जान लेते है। 

1. अदरक

खट्टी डकार में अदरक आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। जब कभी भी आपको खट्टी डकार आए, आप थोड़ी थी अदरक चबा लें। इससे आपको तुरन्त आराम मिलेगा और इससे सीने की जलन भी कम हो जाएगी। 

जो लोग हर रोज थोड़ी सी अदरक को खाने की आदत डालते है, उन्हें खट्टी डकार की समस्या नहीं होती है। ऐसे में इस परेशानी से मुक्ति पानी है तो इसे अपने डाइट में शामिल कर लें। 

2. पुदीना

जानकार कहते है कि जो कोई भी खट्टी डकार की समस्या से परेशान है तो उसे पुदीने (peppermint) की चाय पीनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पुदीने में कुछ पोषक तत्व पाए जाते है जिससे खट्टी डकार में आपको तुरन्त राहत मिलेगी। 

पुदीने को आप ऐसे भी चबा सकते हो और खट्टी डकार की परेशानी से तुरन्त मुक्ति पा सकते हो। 

 3. मुलेठी

जो लोग खट्टी डकार को लेकर बहुत परेशान रहते है, उनके लिए यह एक अच्छा घरेलु उपचार है। ऐसे में इसे रोज खाने की आदत डालें, खट्टी डकार की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और इससे आपका पेट भी साफ रहेगा। 

 4. दूध

एक्सपर्ट्स की माने तो जब कभी भी किसी को खट्टी डकार आए तो उसे तुन्त दूध का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में कुछ जरूरी पोषण होते है जिससे आपका पीएच लेवल तुरंत कंट्रोल होता है। यही नहीं आप इस हालत में दूध की चाय को भी पी सकते है, इससे भी आपको काफी फायदा होगा और तुरन्त आराम मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार