लाइव न्यूज़ :

हाथ-पैर पर रोज उग आते हैं पेड़! 'ट्री-मैन' ने कहा-प्लीज मेरे हाथ काट दो, इस बीमारी से हैं पीड़ित

By उस्मान | Updated: June 25, 2019 10:22 IST

त्वचा की एक अजीब बीमारी से जूझ रहे बांग्लादेश के अबुल बाजंदर अपने हाथ कटवाने चाहते हैं। वो एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण उनके हाथों की त्वचा पेड़ की तरह बढ़ रही है।

Open in App

त्वचा की एक अजीब बीमारी से जूझ रहे बांग्लादेश के अबुल बाजंदर अपने हाथ कटवाने चाहते हैं। वो एक ऐसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण उनके हाथों की त्वचा पेड़ की तरह बढ़ रही है। इस विचित्र बीमारी की वजह से उन्हें 'ट्री मैन' के नाम से भी जाना जाता है। अब्दुल ने एक ब्यान में कहा है कि मैं इस दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहता हूं इसलिए प्लीज मेरे हाथ काट दो। उनकी पत्नी ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि हाथ कट जाने से उन्हें इस नर्क जैसी स्थिति से आराम मिल जाएगा। रोजाना इस भयानक दर्द से देखना हमारे बस की बात नहीं है। 

पहले भी हो चुकीं है कई सर्जरी

अब्दुल को अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए बार-बार अस्पताल जाना पड़ता है। हाथ-पैरों पर पेड़ की शाखाओं की तरह हुई ग्रोथ को हटाने के लिए वह 25 बार सर्जरी से गुजर चुके हैं लेकिन उनकी बीमारी फिर से वापस आ गई है। इस बीमारी की वजह से अबुल को हाथ-पैरों पर करीब 5 किलो वजन के बोझ को सहना पड़ता है। 

किस बीमारी से पीड़ित है 'ट्री मैन'

दरअसल बाजंदर काफी सालों से एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस (Epidermodysplasia Verruciformis) नामक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण उसके हाथ पैरों की त्वचा पेड़ की टहनियों की तरह बढ़ती चली जाती है। 

इस बीमारी का कारण है वायरस HPV

त्वचा की यह बीमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होती है, जिससे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (human papilloma virus) का खतरा अधिक होता है। इस वायरस से अक्सर पुराने एचपीवी इन्फेक्शन, त्वचा के घावों और मेलेनोमा त्वचा कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि इस तरह के मामले दुनियाभर में बहुत कम देखने को मिलते हैं। 

यह एक प्रकार की आनुवांशिक बीमारी यानी जेनेटिक डिसऑर्डर भी है जिसे ऑटोसोमल रिसेसिव इनहेरिटेड डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब है कि किसी इंसान को यह बीमारी उसके पेरेंट्स से भी हो सकती है। 

Epidermodysplasia Verruciformis के लक्षण

हाथ, पांव, चेहरे, कान, गर्दन, कंधों आयर हथेलियों पर उबड़-खाबड़ घाव बननाछोटे उभरे हुए दाने और घावत्वचा का विचित्र तरीके से बढ़नाछोटे, उभरे हुए भूरे रंग के घाव होना 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब