लाइव न्यूज़ :

बढ़ती उम्र को कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिया कीजिए दूध! शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानें मिल्क सेवन के जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: July 12, 2023 18:31 IST

जानकारों की अगर माने तो दूध को नमक, दही, गुड़, खट्टे फल, मछली, अंडे, मांस, कुलथी दाल, मूली और पत्तेदार सब्जियों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर के लिए दूध बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में इसे किसी भी समय पीया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

Diet Tips:  आयुर्वेद की अगर मानेंगे तो दूध एक बहुत ही पौष्टिक आहार है और जानकार इसे हर रोज सेवन करने की सलाह देते है। दूध भारी और पौष्टिक होता है और ये वात और पित्त दोषों को संतुलित भी करने के लिए जाना जाता है। लेकिन जानकार इसे अधिक मात्रा में सेवन करने से परहेज करने की सलाह देते है औक कहते है कि ऐसा करने से आपको कफ भी हो सकता है। 

ऐसे में जब दूध इतना पौष्टिक है तो अब यह सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा समय है जिस समय दूध का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को फायदे मिल सकते हैं। वैसे तो आप दूध को कभी भी पी सकते है लेकिन कुछ खास समय में इसके सेवन से शरीर को दोगुना लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है कि दूध को किस समय लेने से क्या लाभ मिलता है और इसे कब सेवन नहीं करना चाहिए। 

किस समय लेने से क्या मिलता है फायदा

आयुर्वेद के अनुसार, दूध को पीने से पहले इसे अच्छी तरह से उबालना चाहिए। इसके अलावा दूध को सुबह, शाम और दोपहर में लिया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए सही माना जाता है। सुबह खाली पेट दूध पौष्टिक और अग्नि शामक होता है। यही नहीं यह एंटी-एजिंग सप्लीमेंट के रूप में भी काम करता है।

आप इसे दोपहर में भी ले सकते है और इस समय इसे लेने से ये आपके कफ और पित्त दोषों को संतुलित करता है। यही नहीं रात में दूध को लेने के कुछ और ही फायदे हैं। रात में दूध का सेवन करने से रात में नींद अच्छी आती है और इससे थके हुए और कमजोर लोगों को भी मदद मिलती है। 

इन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए दूध

जानकारों की अगर माने तो दूध को आप मिश्री, किशमिश, मीठे पके आम, ब्राउन शुगर, चावल, जई, घी, मसाले जैसे शंटी/सूखी अदरक, लहसुन और खजूर के साथ पी सकते है। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। यही नहीं आप नमक, दही, गुड़, खट्टे फल, मछली, अंडे, मांस, कुलथी दाल, मूली और पत्तेदार सब्जियों के साथ इसका सेवन करने से आप बचा कीजिए। 

यदि आपको सर्दी और खांसी, छाती का तीव्र संक्रमण या उच्च तापमान, कफ असामान्यताएं, भारीपन या सूजन और खराब पाचन के साथ चयापचय संबंधी विकार हैं तो ऐसे में आपको दूध पीने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब