लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि व्रत में ये 6 टिप्स फॉलो करें डायबिटीज के मरीज, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

By उस्मान | Updated: October 11, 2018 13:03 IST

इन दिनों व्रत में लोग कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, नट्स, आलू और फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को व्रत के दौरान अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत होती है।

Open in App

नवरात्रि का पर्व 10 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस दौरान नौ दिन उपवास रखे जाते हैं। उपास के लिए विभिन्न रिवाज हैं जिन्हें लोग विभिन्न तरीकों से मानते हैं। नवरात्रि के उपवास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन दिनों आप विभिन्न चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन दिनों व्रत में लोग कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, नट्स, आलू और फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को व्रत के दौरान अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत होती है। अगर उन्हें व्रत रखना है तो इस बात का ध्यान रखें कि ब्लड ग्लूकोज लेवल मेंटेन रहे। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको कोई नुकसान न हो। 

नवरात्रि के व्रत के दौरान डायबिटीज के मरीजों को अपना नॉर्मल डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए। उन्हें अपने अनाज को कुट्टू का आटा या सिंघाड़ा के आटे से बदल देना चाहिए। 

नवरात्रि उपवास के दौरान प्रोटीन स्रोत के लिए केवल दूध और पनीर का इस्तेमाल करें।  

डायबिटीज के मरीज जौ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर चीज है। 

इन दिनों सिंघाड़ा आटे का अधिक इस्तेमाल किया जाता है जिसमें सभी पोषक तत्व होते हैं। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है और इस प्रकार नवरात्रि उपवास के दौरान डायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर है।

नवरात्रि उपवास में आलू भी शामिल है। लेकिन आपको आलू खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय वो दही के साथ रोटी खा सकते हैं और अपने खाने में सलाद शामिल कर सकते हैं।   

आपको कुट्टू या सिंघाड़ा आटे की रोटी ही खानी चाहिए। इसके अलावा पूरी या पकौड़ी जैसी ऑयली चीजों से बचना चाहिए। 

टॅग्स :नवरात्रिडायबिटीजहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब