लाइव न्यूज़ :

सुबह के पहने हुए मोजों में कई गुना ज्यादा हो सकते है बैक्टीरिया, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, जानें

By आजाद खान | Updated: April 27, 2023 18:05 IST

जानकारों का मानना है कि हमें दिन में पहने हुए मोजों को बेड पर ले कर जाना नहीं चाहिए। इससे हमें हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह के पहने हुए मोजों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।स्टडी के अनुसार, इसमें मल से भी ज्यादा बैक्टीरिया पाए जा सकते है। ऐसे में दिन के मोजों को लेकर हमें बेड पर जाने से परहेज करना चाहिए।

Health Tips: अभी गर्मी का सीजन चल रहा है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग है जो रात में मोजा पहेन कर सोते है। वे दिन में जो मोजा पहने रहते है वो रात में उसे उतारते नहीं है बल्कि मोजा के साथ ही सो जाते है। जानकार हमारी इस आदत को गलत बताते है और कहते है कि इससे आपके हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि दिन का पहना हुआ मोजा कैसे आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि किन लोगों को रात में गंदा मोजा पहेन कर नहीं सोना चाहिए साथ ही साथ अगर नाइट में मोजे पहन कर सोना है तो उसके लिए क्या करें, आइए जान लेते है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

मैट्रेसनेक्स्टडे के एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग गंदे मोजे पहन कर बिस्तर पर जाते है, वे अपने साथ बेड पर हानिकारक बैक्टीरिया लेकर जाते है और उनके वहां फैलने की भी गुंजाईश ज्यादा होती है। एक अन्य शोध के अनुसार, मल में जितनी बैक्टीरिया होती है उससे कही ज्यादा आपके गंदे मोजे में बैक्टीरिया पाई जाती है। 

इस स्वैब स्टडी के लिए कुछ लोगों को शामिल किया गया था जिन्हें सुबह के सात बजे से रात के 11 बजे तक मोजे पहने रहने को कहा गया था। यही नहीं उन्हें यह भी कहा गया था कि वे अपने दिन के हर एक काम को किया करें जो वे हर रोज किया करते है। ऐसे में जब स्टडी पूरा हुआ तो इस बात का खुलासा हुआ कि इस तरह के आधे मोजों में मल और तिलचट्टों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया होती है जिससे हमारा हेल्थ बिगड़ सकता है। स्टडी में यह भी दावा किया गया है कि ये बैक्टीरिया आपके वायुमार्ग या मूत्र पथ को संक्रमित कर सकते हैं।

इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह से पहने हुए मोजों को बेड पर नहीं ले जाना चाहिए। उनके अनुसार, इससे हमारा सेहत बिगड़ सकता है। जानकारों ने बताया है कि इस तरह के गंदे मोजे नीचे बताए गए लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसे में उन्हें इससे दूर ही रहने की सलाह दी गई है। इन लोगों को ऐसे मोजे पहनने से बचना चाहिए। 

कैंसर रोगियों कोडायबिटीज रोगियों कोसिस्टिक फाइब्रोसिस के रोगीनवजात शिशुओं कोजलने से पीड़ित मरीजों कोशरीर के अंग दान दिए हुए लोगों को

ऐसे करें बचाव

ऐसे में जानकारों का कहना है कि आप रात में मोजो को इस्तेमाल भी कर सकते है और आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कीजिए और बिना किसी परेशानी आप आराम से रात में मोजे पहनकर सो सकते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपको....

सोने से पहले आप साफ पजामा और मोजे पहने फिर बिस्तर पर जाया कीजिएआपके द्वारा पहने हुए कपड़े हर रोज धोया कीजिएखुद को हाइड्रेटेड रखेंअपने बिस्तर के लिए मुलायम चादर का प्रयोग करें

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब