लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: गुफा से बच्चों को जल्दी नहीं निकाला गया तो इस बीमारी से हो जाएगी उनकी मौत

By उस्मान | Updated: July 9, 2018 11:13 IST

मायो क्लिनिक के अनुसार, 'केव डिजीज' को 'हिस्टोप्लास्मोसिस' नाम से भी जाना जाता है। यह रोग 'हिस्टोप्लास्म' नामक फंगस से होता है।

Open in App

उत्तरी थाईलैंड के नेशनल पार्क में पिछले 15 दिनों से एक फुटबॉल टीम एक तंग गुफा में फंसी हुई है। इस बाढ़ वाली गुफा में फंसे 12 बच्चों में से कम से कम चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी बच्चों को बचाने के लिए के लिए टीम पूरी तरह तैयार है और उनके साथ 13 मेडिकल टीमें भी तैयार बैठी हैं। हर टीम के पास अपना हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस है। चियांग राय प्रांत की तंग गुफा में यह बच्चे 23 जून से फंसे हैं। इस गुफा में रहने से बच्चों को केव डिजीज नाम की बीमारी होने का भी खतरा पैदा हो गया है।

'हिस्टोप्लास्मोसिस' क्या है?

मायो क्लिनिक के अनुसार, 'केव डिजीज' को 'हिस्टोप्लास्मोसिस' नाम से भी जाना जाता है। यह रोग 'हिस्टोप्लास्म' नामक फंगस से होता है। इस रोग में मरीज के फेफड़े प्रभावित होते हैं। इससे पीड़ित मरीजों को थोड़ा बुखार और खांसी हो सकती है। इसके लक्षण तीन से 17 दिनों तक रहते हैं। इसके अन्य लक्षणों में ठंड, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और छाती में बेचैनी महसूस होना शामिल है। गंभीर मामलों में, हिस्टोप्लास्मोसिस अन्य अंगों में भी फैलता है। कुछ मामलों में यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खासकर ऐसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है उनके लिए यह रोग जानलेवा साबित हो सकता है। मायो क्लिनिक के अनुसार, पक्षी और दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से हिस्टोप्लास्मोसिस का खतरा हो सकता है। 

हिस्टोप्लास्मोसिस के लक्षण

बुखार, ठंड लगना, खांसी, छाती में दर्द, जोड़ों का दर्द, मुंह के छाले, पसीना आना, जलन और सूजन। 

इन लोगों को हो सकता है यह रोग

छोटे बच्चे, बुज़ुर्ग लोग, किसान, कीट नियंत्रण श्रमिक, निर्माण श्रमिक, माली और गुफा खोजकर्ता।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :फुटबॉलहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?