लाइव न्यूज़ :

होश उड़ जाएंगे सूरत में मिल रही 9 हजार रुपये किलो वाली मिठाई का सच जानकर

By उस्मान | Updated: August 22, 2018 07:43 IST

सूरत में मिल रही 9 हजार रुपये किलो वाली मिठाई को खाने से पहले इस आर्टिकल को पढ़ लें, वरना बाद में बहुत पछतावा होगा

Open in App

सोशल मीडिया पिछले कुछ दिनों से सूरत स्थित एक मिठाई की दुकान की खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह यह है कि इस दुकान पर 9 हजार रुपये किलो मिठाई बिक रही है। अगर आप मिठाई की कीमत जानकार हैरान हैं, तो आपको बता दें कि ये कोई साधारण मिठाई नहीं है। दरअसल इस दुकान की मिठाइयों में सोने का वर्क या सोने की परत का इस्तेमाल किया गया है। आमतौर पर मिठाइयों में चांदी की वर्क का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यहां की मिठाई में सोने की परत लगाई गई है, जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फेस्टिव सीजन जारी है और जल्द ही बकरीद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े फेस्टिवल भी दस्तक देने वाले हैं। जाहिर है यह सभी फेस्टिवल बिना मिठाई के अधूरे हैं। ऐसे में मिठाई कितनी भी महंगी हो खरीदने वाले खरीद ही लेंगे। सवाल यह है कि क्या सोने की परत को खाया जा सकता है? अगर खाया जाता है तो कितनी मात्रा में और इसके कोई नुकसान तो नहीं हैं? इस बारे में हमने डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा से बात की है। चलिए जानते हैं उनकी क्या राय है।

कई यूरोपीय देशों और चीन में सदियों से पेस्ट्री और ग्रीन टी जैसी खानेपीने की कई चीजों में सोने के वर्क या सोने की परत का इस्तेमाल किया जाता है। इन देशों में अभी तक कोई मामला ऐसा नहीं मिला है जिससे सोनी की परत खाकर किसी की मौत हो गई हो।  

जब सोना खाने की बात करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप अंगूठी या कोई दूसरा आभूषण खाते हैं। इसका मतलब यह होता है कि खाने वाला सोना 23-24 कैरेट होना चाहिए। आपको बता दें कि ये वो सोना नहीं होता है, जिससे आभूषण बनते हैं। उसमें मेटल हो सकता है और उसे खाने से जहर फैल सकता है। आपको बता दें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने सोने के वर्क को खाने संबंधी अभी तक कोई मूल्यांकन नहीं किया है लेकिन इसे जहरीला पदार्थ नहीं माना जाता है। 

सोनी की परत कितनी मात्रा में खाई जा सकती है? एक्सपर्ट मानते हैं कि 24 कैरट सोना खाया जा सकता है जिससे आपको कोई खतरा नहीं होता है। चूंकि 24-कैरेट सोना बहुत नरम और नाजुक होता है और इसमें थोड़ा हिस्सा चांदी का भी होता है। खाने वाले सोने की परत का 90 फीसदी हिस्सा शुद्ध होना चाहिए जबकि 10 फीसदी हिस्से में सुद्ध चांदी मिक्स हो सकती है। इसलिए खाने से पहले इसकी जांच जरूरी है। 

हो सकता है यह बड़ा नुकसानआजकल मार्केट में नकली सोने की परत बेची जा रही है जिसे पचाया नहीं जा सकता है। खाने वाला सोना पाचन तंत्र द्वारा खून में अवशोषित नहीं होता है और वो शरीर से अपशिष्ट के रूप में निकल जाता है। लेकिन यह उसके आकार, राशि, और आवृत्ति पर निर्भर करता है। जिस तरह किसी भी चीज को जयादा खाने से कई नुकसान हो सकते हैं, उसी तरह ज्यादा सोना खाने से आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब