लाइव न्यूज़ :

Superfoods For breakfast: सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये सुपरफूड्स, खाली पेट सेवन करने से मिलेगी दिन भर एनर्जी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 13, 2024 15:46 IST

Superfoods For breakfast: दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसलिए, दिन को सही शुरुआत देने के लिए पौष्टिक आहार लेना महत्वपूर्ण है। हार में छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिशमिश को रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएंभीगे हुए काले चने खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता हैकाली किशमिश यानी मुनक्का को भिगोकर अगली सुबह खाली पेट खाएं

Soaked Superfoods For breakfast: नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसलिए, दिन को सही शुरुआत देने के लिए पौष्टिक आहार लेना महत्वपूर्ण है। लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते कि नाश्ते में क्या शामिल किया जाए कि आप दिन भर ऊर्जा महसूस करें। संतुलित और पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में कारगर है। आहार में छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर कर सकते हैं। इल आर्टिकल में हम कुछ सुपरफूड के बारे में बता रहे हैं जिनका आपको खाली पेट सेवन करना चाहिए।

भीगी हुई किशमिश

किशमिश को रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह पेट को भी स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। यह महिलाओं के लिए मासिक धर्म के दौरान भी काफी मददगार है। यदि मासिक धर्म में दर्द होता है या अनियमित मासिक धर्म से पीड़ित हैं, तो एक या दो केसर के साथ कुछ किशमिश भिगोएँ। सुबह खाली पेट सेवन करें। 

भीगे हुए काले चने

भीगे हुए काले चने खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इन्हें रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाएं। यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा क्योंकि यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। अगर आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी और आपकी शारीरिक ताकत भी बढ़ेगी।

भीगी हुई काली किशमिश

काली किशमिश यानी मुनक्का को भिगोकर अगली सुबह खाली पेट खाएं। काली किशमिश मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन का पावरहाउस है। भीगी हुई किशमिश का सेवन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह त्वचा को चमकदार बनाता है और एनीमिया से बचाता है। यह गुर्दे की पथरी के लिए भी बहुत अच्छी है।

भीगे हुए बादाम

भीगे हुए बादाम काफी पौष्टिक होते हैं और शरीर में इसकी कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। भीगे हुए बादाम तुलनात्मक रूप से अधिक पौष्टिक होते हैं और उच्च रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जाने जाते हैं। यह याददाश्त के लिए भी बहुत अच्छा है।

भीगी हुई हरी मूंग

हरी मूंग को रात भर भिगोने से सुबह तक वे अंकुरित हो जाती हैं। खाली पेट इनका सेवन कब्ज के खिलाफ प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा, अंकुरित मूंग के साथ भीगे हुए चने, कटे हुए प्याज, नींबू का रस, टमाटर और धनिया पत्ती खाना शरीर के लिए बहुत अच्छा हो सकता है और वजन घटाने में मदद कर सकता है।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सभोजनHealth and Family Welfare Services
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार