लाइव न्यूज़ :

सावधान! गर्मियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना मुंह और गले की हो जाएगी ऐसी हालत

By उस्मान | Updated: May 20, 2019 12:36 IST

यह समस्या अक्सर ठंड के मौसम में होती है लेकिन गर्मियों में लगातार ठंडा पानी पीने से भी कई बार ये बीमारी घर कर जाती है। 

Open in App

गले की खराश को लोग अक्सर एक मामूली समस्या समझते हैं लेकिन अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो ये एक बड़ी समस्या बन सकती है और आपके गले को नुकसान पहुंचा सकती है। यह समस्या अक्सर ठंड के मौसम में होती है लेकिन गर्मियों में लगातार ठंडा पानी पीने से भी कई बार ये बीमारी घर कर जाती है। 

आपके गले के पीछे खरोंच या जलन महसूस होना सर्दी होने का पहला संकेत है। कई बार लोग गले की खराश को टॉन्सिल्स या स्ट्रेप थ्रोट समझ लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गले में खराश अक्सर होने पर ठंड इसका पहला संकेत है और यह जल्दी सही हो जाती है।

इसी तरह स्ट्रेप थ्रोट 'स्ट्रेप्टोकोकस' बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक संक्रमण है। यह गले की खराश और टॉन्सिलिटिस की वजह से हो सकता है। गले की तीसरी समस्या टॉन्सिलिटिस है, जो एक दर्दनाक सूजन या टॉन्सिल का संक्रमण है, जो गले के ऊतक के पीछे स्थित है।

गले में खराश के लक्षण और नुकसानगले में खराश होने पर आपको नाक का बहना, छींक आना, खांसी, हल्का सिरदर्द, शरीर में दर्द और बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इससे आपको गले में सूजन हो सकती है। आपका निगलना मुश्किल हो सकता है और आवाज भारी हो सकती है। 

गले की खराश के कारणधूम्रपान और प्रदूषण इसका सबसे बड़ा कारण हैं। इसके अलावा ठंडी चीजों के अधिक सेवन से भी इसका खतरा होता है। लंबे समय तक चिल्लाना या बोलना गले की मांसपेशियों को तनाव दे सकता है। धूल, पराग और पालतू जानवरों की रूसी भी इसका कारण बन सकते हैं।

गले की खराश से बचने के उपायगले की खराश से बचने के लिए आपको धूम्रपान और प्रदूषण से बचना चाहिए। इसके अलावा, जुकाम और फ्लू से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय करें, जो अक्सर गले में खराश लाते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो बीमार हैं, अपने हाथ अक्सर धोएं, खाना, पीना, या बर्तन साझा न करें, अपने हाथों को अपनी आंखों और चेहरे से दूर रखें, स्वस्थ आहार खाएं, खूब आराम करें और बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं।

गले की खराश के लिए ऐसे करें इलायची का इस्तेमाल गले की खाराश से राहत पाने के लिए आपको इलायची के कुछ दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह उस पानी से गरारे करने चाहिए। ऐसा दो दिन करने से आपको राहत मिल सकती है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब