लाइव न्यूज़ :

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में चर्म रोग दाद, खाज, खुजली को 2 दिन में जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: May 9, 2019 15:51 IST

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोग होने का अधिक खतरा होता है। सही समय पर ध्यान नहीं देने से यह बीमारियां त्वचा पर अपनी जड़ें जमा लेती हैं। उसके बाद आप जितना चाहे एंटी-फंगल क्रीम लगा लें, कोई फायदा नहीं होता है।

Open in App

गर्मियों में दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोग होने का अधिक खतरा होता है। सही समय पर ध्यान नहीं देने से यह बीमारियां त्वचा पर अपनी जड़ें जमा लेती हैं। उसके बाद आप जितना चाहे एंटी-फंगल क्रीम लगा लें, कोई फायदा नहीं होता है। हालांकि आपको कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है लेकिन ये समस्याएं फिर हो जाती हैं। 

गर्मियों में पसीने, प्रदूषण, तेज धूप और नमी की वजह से दाद जैसे रोग का अधिक खतरा होता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाता है। समस्या यह है कि यह दूसरे हिस्से पर भी तेजी से फैलता है। जब इसके निशान काले रंग के पड़ जाते हैं, तो उसे एक्जिमा के नाम से जाना जाता है। 

गेंदे की पत्तियांइससे छुटकारा पाने के लिए आप गेंदे की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गेंदे की पत्तियों को पानी में उबालकर प्रभावित जगह पर दिन में तीन-चार बार लगाएं। गेंदे के फूल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चर्म रोग को दूर करने में सहायक होते हैं।

वैसलीन और लहसुनदाद-खुजली पूरे शरीर में फैली हो, तो चार चम्मच वैसलीन में दो चम्मच लहसुन का रस अच्छी तरह से मिलाकर हलके हाथों से पूरे शरीर की मालिश करें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से नहा लें और साबुन का बिलकुल भी इस्तेमाल न करें।

आक के फूल और गाजरआक के फूलों का गुच्छा तोड़ने पर जो दूध निकलता है, उसमें नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से खुजली जल्दी दूर हो जाती है। इसके अलावा गाजर को कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिक्स करें। इस मिश्रण को लगाने से दाद खत्म हो जाता है।

नीम का पत्तेगर्मियों में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। 

ठंडे पेय पदार्थगर्मियों में फोड़े होने का भी बहुत खतरा होता है। ये फोड़े मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो नम, पसीने वाली त्वचा पर होते हैं। कई मामलों में यह इतने पीड़ादायक हो जाते हैं कि आपको दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। इनसे बचने के लिए आपको छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का रस और तरबूज का खूब सेवन करना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब