लाइव न्यूज़ :

सोने से कीमती ये पौधा कहीं मिल जाये तो छोड़ना मत, बवासीर, बुखार, गठिया जैसी 11 बीमारियों को जड़ से कर सकता है खत्म

By उस्मान | Updated: February 28, 2019 11:14 IST

इस पौधे को आप अपने बगीचे, जंगल, पार्क या मैदानों में कहीं भी देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली सा दिखने वाला पौधा आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। 

Open in App

आपके आसपास कई ऐसे पौधे और जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी हैं। लेकिन बहुत से लोग इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक पौधा है सुदर्शन (Sudarshan Plant)। इस पौधे को आप अपने बगीचे, जंगल, पार्क या मैदानों में कहीं भी देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली सा दिखने वाला पौधा आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। 

सुदर्शन पौधे का आयुर्वेद में बुखार, सूजन, विषाक्ता और त्वचा से जुड़े रोगों को इलाज में किया जाता है। इसमें एंटीओक्सिडेंट्स, एंटी माइक्रोबियल, एंथेलमिंटिक गुण होते हैं। इसके अलावा इस पौधे में रिझोम, ग्लुकैन, अल्कोलोइड्स, जिलामाइन, क्रिनोफोलाइन, क्रिनोफोलीडाइन, जैसे कई केमिकल्स तत्व पाए जाते हैं। इस पौधे का पाउडर, पेस्ट और रस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) हड्डियों का दर्द दूर करने के क्षमता

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में हड्डियों में दर्द होना आम बात है। खासकर बुजुर्गों को इसकी समस्या अधिक होती है। हड्डियों के दर्द होने पर इस पौधे का रस लगाते हैं और यह चमत्कारी प्रभाव दिखाता है क्योंकि इसके पत्ते गर्म होते हैं।

2) कान का दर्द करता है दूर

कान के दर्द के लिए सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उनका रस निकालते हैं। फिर गुनगुने रस को बूंद बूंद करके कानों में डालते हैं इससे कान का दर्द ठीक हो जाता है। इसके अलावा ताजा पत्तों का थोड़ा रस निकाल लें और उसे गर्म कर लें. कान दर्द या बहने पर इसे कान में डालें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

3) गठिया का दर्द दूर करने में सहायक

सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके उस पर जैतून का तेल लगा कर घुटनों में बांधने से गठिया का दर्द दूर हो जाता है और काफी आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप इसके पत्तों को हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्से के आसपास रखकर सिकाई कर सकते हैं। ऐसा करने से सूजन भी कम होती है। 

4) पेट के कीड़ों को करता है खत्म

आजकल खून से संबंधित रोग आम हैं। ख़राब खानपान और जीवनशैली के चलते खून खराब हो सकता है। नियमित रूप से सुदर्शन के पत्तों का रस लेने से आपको फायदा हो सकता है। सुदर्शन के पत्तों का रस कफ तथा खून के कीड़ों को नाश करता है।

5) सूजन करता है कम

सूजन, चोट, मोच, दर्द, जलन आदमी सुदर्शन के पत्तों को गर्म करके बांधने से बहुत आराम मिलता है पता फायदा भी होता है।

6) दर्द से राहत

इस पौधे का फूल बड़ा, सुन्दर, सफेद व सुगन्धित होता है। इसकी पत्तियों में वेदना हरने का अचूक गुण विद्यमान है, कहीं भी दर्द होने पर उस स्थान पर इसे पीस कर बांध देने से जल्द ही पर्याप्त राहत मिल जाती है।

7) कान की सफाई

सुदर्शन के कुछ पत्तों को तेल में पकायें और जब खूब पक जाए तो छानकर शीशी में भरें। इसे नियमित रूप से कान में डालने से कान की सफाई होती है। इसमें तिल का तेल डालकर इस्तेमाल करने से कान की पीड़ा भी शांत होती है।

8) बुखार के मामले में

सुदर्शन का पाउडर भी बाजार में उपलब्ध होता है। 2 से 3 ग्राम पाउडर को शहद और गर्म पानी में मिलाकर लेने से जोड़ों के दर्द और बुखार से राहत पाई जा सकती है। 

9) फंगल इन्फेक्शन और खुजली को जड़ से करता है खत्म

खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए आप सुदर्शन पौधे के पत्तों का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। 

10) बवासीर से राहत पाने के लिए

अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं, तो आपको इसके पात्तों का रस गर्म करके इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है।

11) उल्टी के मामले

मतली और उल्टी महसूस होने पर आप इसकी ताजा पत्तियों का रस निकाल लें और 10 एमएल मात्रा में सेवन करें।

सुदर्शन पौधे के दुष्प्रभाव

अगर आप ऊपर बताई गयी किसी भी समस्या से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। इसका अधिक इस्तेमाल करने से आपको पेट में ऐंठन और उल्टी महसूस हो सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब