लाइव न्यूज़ :

बर्फ टुकड़े खाने से गले का खराश होता है ठीक! जानें कैसे काम करता है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: May 4, 2023 18:46 IST

जानकारों की माने तो गले की खराश एक आम समस्या है और यह एक हफ्ते में अपने आप ही ठीक हो जाता है। लेकिन कई लोग इससे बहुत परेशान हो जाते है इससे जल्दी निजात पाने के लिए वे घरेलू उपायों को भी आजमाने में हिचकिचाते नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगले की खराश एक काफी आम समस्या है।यह परेशानी अपनेआप एक हफ्ते में ठीक भी हो जाती है। लेकिन यही समस्या कई लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बन जाती है।

Health Tips in Hindi:  गले में खराश काफी आम समस्या है और अकसर लोगों को यह समस्या होते रहती है। आमतौर पर यह समस्या अपने आप एक हफ्ते में ठीक हो जाती है लेकिन कुछ लोग इसे लेकर काफी परेशान हो जाते है और वे इसके लिए दवाइयां भी ले लेते है। ऐसा करना कुछ मामलों में ठीक भी है क्योंकि कई बार बहुत से लोगों के लिए यह समस्या बहुत बड़ी मुसिबत बन जाती है और लोग इस कारण सही से बात और खा भी नहीं सकते है। 

ऐसे में आप लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि गले में खराश हो तो बर्फ के टुकड़े के चूस लो। यही नहीं इस घरेलू नुस्खे पर कुछ लोग अमल भी करते है और वे ऐसा करते भी है। तो गले की खराश में क्या है यह घरेलू नुस्खा सच में काम आता है? आइए आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करते है। 

क्या कहते हैं जानकार

यूके के नेश्नल हेल्थ सर्विस के अनुसार, जिन लोगों को गले में खराश की समस्या है उन्हें अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना चाहिए। यही नहीं सर्विस का यह भी मानना है कि इस हालत में लोगों को हॉट ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए। ऐसे में लोगों को उनके इस हालत में यह सलाह दी जाती है कि वे इस कंडीशन में बर्फ के टुकड़े, बर्फ की लोली या कड़ी मिठाइयों को चूस सकते है जिससे उनका सूजन कम हो सकता है और उन्हें आराम मिल सकता है। क्या यह कोल्ड थेरेपी सच में काम करती है, आइए जान लेते है। 

कैसे करती है कोल्ड थेरेपी काम

गले की खराश से परेशान लोगों को आइस क्यूब्स या आइस लॉली चूसने की सलाह दी जाती है ताकि इससे परेशान लोगों को आराम मिल सके और वे हाइड्रेट भी रह सकें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बर्फ की लॉली गले की खराश को ठीक करने के लिए एक अच्छा इलाज हो सकता है। ऐसी सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि ये सूजन वाले जगहों को ठंडा करते है। जानकार यह भी कहते है कि बर्फ की लॉली या टुकड़ा गले के नर्व को ठंडा करता है जिससे दर्द कम होता है और परेशान लोगों को आराम मिलता है। 

यही कारण है कि जिन लोगों का टॉन्सिल का ऑपरेशन होता है डॉक्टर उन्हें आइसक्रीम खाने की सलाह देते है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी आइसक्रीम सूजे हुए टॉन्सिल के संपर्क में आते ही सूजन को कम करती है और इससे बेचैनी और दर्द भी कम हो जाती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब