लाइव न्यूज़ :

Covid-19: एक्सपर्ट से जानिये किस तरह दिल को नुकसान पहुंचाता है कोरोना वायरस, इन 3 लक्षणों पर रखें नजर

By उस्मान | Updated: August 13, 2021 13:09 IST

कोरोना वायरस शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचा रहा हैयह हृदय की मांसपेशियों या बाहरी परत पर सूजन का कारण बन सकता हैकोरोना से हृदय के अवरुद्ध होने का खतरा भी बना रहता है

कोरोना वायरस विभिन्न तरह से शरीर को प्रभावित करता है. यह फेफड़ों के अलावा दिल को प्रभावित कर सकता है और सीधे हृदय संबंधी जटिलताओं का कारण बन सकता है। सार्स-कोव-2 वायरस सीधे शरीर पर आक्रमण कर सकता है जिससे सूजन पैदा हो सकती है। यह हृदय को प्रभावित कर सकता है, जिससे हृदय की मांसपेशियों या बाहरी परत पर सूजन पैदा हो सकती है।

हृदय की मांसपेशियों या बाहरी परत पर सूजन होना को मायोकार्डिटिस और पेरिकार्डिटिस कहा जाता है। कोविड से हुई सूजन से भी रक्त का थक्का जम सकता है, जिससे हृदय या मस्तिष्क की धमनी अवरुद्ध हो सकती है, इसके परिणामस्वरूप दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। 

कोविड से हृदय की धड़कन के असामान्य होने, पैरों और फेफड़ों में रक्त के थक्के जमने और हृदय के अवरुद्ध होने का खतरा भी बना रहता है। कोविड हृदय में सूजन कैसे पैदा करता है। 

वैज्ञानिकों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन और दुर्लभ रक्त के थक्के के बीच एक कड़ी की खोज की है। कोविड टीकों और हृदय की सूजन (मायोकार्डिटिस और पेरिकार्डिटिस) के बीच एक दुर्लभ दुष्प्रभाव जुड़ा है। 

यह आम तौर पर 30 साल से कम उम्र के पुरुषों में और दूसरी टीका खुराक लेने के बाद लोगों में देखा जाता है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। ऑस्ट्रेलिया में 56 लाख लोगों को फाइजर की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से एक अगस्त तक हृदय में सूजन के केवल 111 मामले सामने आए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में इस टीके के दुष्प्रभाव से मौत की कोई खबर नहीं मिली है। हृदय में सूजन से उबरने की दर अच्छी है। इन हल्के-फुल्के जोखिमों की तुलना में कोविड टीके के लाभ कहीं अधिक हैं। फिर भी, यदि आपको कोविड टीका लगवाने के बाद सीने में दर्द, अनियमित धड़कन, बेहोशी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो आपको तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब