लाइव न्यूज़ :

आखिर मां अपने बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार क्यों करती है? यह है वैज्ञानिक कारण

By उस्मान | Updated: August 2, 2018 13:13 IST

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पिता का वंशाणु किसी नवजात को अपनी मां से मिलने वाले प्यार और देखभाल को प्रभावित करता है।

Open in App

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि पिता का वंशाणु किसी नवजात को अपनी मां से मिलने वाले प्यार और देखभाल को प्रभावित करता है।

ब्रिटेन के कार्डिफ विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इन परिणामों तक पहुंचने के लिए गर्भावस्था के दौरान गर्भनाल से निकलने वाले हार्मोनल संकेतों का अध्ययन किया।

गर्भावस्था के दौरान गर्भनाल, विकसित होते भ्रूण तक पोषक तत्व पहुंचाती है और मां के रक्तप्रवाह को हार्मोनल संकेत देती है जो एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए जरूरी है।

पूरी गर्भावस्था के दौरान बच्चे को पोषण देने के लिए गर्भनाल से मिलने वाले आवश्यक संकेतों को मां के व्यवहार को निर्धारित करने में अहम माना जाता रहा है जो उन्हें परिजन की नई भूमिका के लिए तैयार करता है।

विकसित होते भ्रूण में पीएचएलडीए2 वंशाणु की दो प्रतियां होती हैं लेकिन ज्यादातर वंशाणुओं के उलट इसकी केवल एक ही प्रति सक्रिय रहती है। 

ऐसा जिनोमिक इंप्रिंटिंग नामक उत्पत्तिमूलक तथ्य की वजह से होता है जहां एक परिजन के केवल एक वंशाणु की प्रति सक्रिय होती है जिस कारण बच्चे के प्रति मां का व्यवहार प्रभावित होता है। यह अध्ययन 'पीएलओएस बायोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार