लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, कैंसर, खून की कमी, मोटापे से बचाते हैं जन्माष्टमी के ये 5 प्रसाद

By उस्मान | Updated: September 2, 2018 08:02 IST

इस मौके पर भगवान कृष्ण को पंचामृत, माखन मिश्री, धनिया पंजीरी और फल जैसे प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। यह सभी प्रसाद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं।

Open in App

इस वर्ष जन्माष्टमी 2 सितंबर 2018 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म इस दिन हुआ था। इस मौके पर भगवान कृष्ण को पंचामृत, माखन मिश्री, धनिया पंजीरी और फल जैसे प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। यह सभी प्रसाद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। इन प्रसाद को खाने से आपको डायबिटीज, कैंसर, मोटापे और इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है। न्यूट्रिशनिश्ट और डाइटीशियन शिखा ए शर्मा आपको बता रही हैं कि कृष्ण को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) पंचामृतजन्माष्टमी पर मिलने वाले कृष्ण के इस प्रसाद में दही, शहद और दूध जैसी चीजों का मिश्रण होता है। आपको बता दें कि इन सभी चीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिस वजह से यह आपको किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने में सहायक है। 

2) नारियलनारियल विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फाइबर और मिनरल्स सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसे खाने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है और वजन कम करने वालों के लिए भी यह एक बेहतर चीज है। 

3) माखन और मिश्रीदूध से बना मक्खन काफी ताकतवर चीज हैं और मिश्री ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। इस प्रसाद को खाने से ताकत और एनर्जी से मिलता है और हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। 

4) धनिया पंजीरीशुद्ध घी में धनिया भूनकर पंजीरी बनाई जाती है जो स्वस्थ के लिए काफी लाभदायक है। इसके अलावा इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स किए जाते हैं जिससे यह और ज्यादा हेल्दी प्रसाद बन जाता है। इसे खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल कंट्रोल रहते हैं और इन्फेक्शन से बचाव होता है। 

5) फलइस प्रसाद में केले, सेब और मौसमी जैसे फल मिक्स होते हैं। फलों में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। फल काहने से आपको कैंसर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है। 

टॅग्स :जन्माष्टमीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब