Soaked Mango Benefits: बिना पानी में भिगोए नहीं खाया कीजिए आम, बढ़ सकती है आपकी परेशानी, जानें ऐसे ही मैंगो खाने के नुकसान
By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 18:13 IST2023-04-19T18:07:52+5:302023-04-19T18:13:45+5:30
जानकारों की माने तो बिना भिगोए आम के खाने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। इससे हम में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है।

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Mango_in_water.jpg)
Soaked Mango Benefits: गर्मी का सीजन आते ही लोग आम को याद करना शुरू कर देते है और इस मौसम में लोग जमकर आम खाते है। ऐसे में इस मौसम में इस फल को खानी भी चाहिए क्योंकि इससे सेहत को काफी फायदा मिलता है। आम को फलों का राजा माना जाता है और जानकार इसे सबकों खाने की सलाह देते है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम में अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी, फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है। यही नहीं आम के सेवन से आपका पाचन भी दुरुस्त होता है और इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
लेकिन क्या आप जानते है कि आम खाने का सही तरीका क्या है जिससे ऊपर बताए गए सभी फायदे आपके शरीर को मिले, तो आइए जान लेते है। एक्सपर्ट्स मानते है कि कोई आम को बाजार से लाने से पहले उसे पानी में भिगा लें और फिर उसे खाएं। उनके अनुसार, कोई भी आम को पहले एक या दो घंटे तक पानी में भिगा लें और फिर इसे खाएं। अगर इतना नहीं होता है तो आप इसे आधे घंटे तक ही पानी में भिगा लें। जानकारों का मानना है कि बिना पानी में भिगाए आम खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है और इससे हमारी परेशानी बढ़ती है।
ऐसे में आइए जान लेते है कि आम को आखिर क्यों पानी में भिगाना चाहिए और ऐसा नहीं करने से हमें क्या नुकसान होते है, आइए एक-एक करके जान लेते है।
इस कारण भिगोना चाहिए आम
जानकारों का मानना है कि बिना भिगोए आम खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आम को सीधा खरीदकर खाने से मना किया जाता है बल्कि इसे एक दो घंटों तक भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। ऐसी सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि जब आम पेड़ पर होता है तो उसमें कई तरह के केमिकल और गंदगी मौजूद होते है जिससे शरीर को भारी नुकसान हो सकता है।
आम खाने से पहले नहीं भिगोने से आपको स्किन की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप छोटे थे तो जैसे-तैसे आम खा लेते थे, इस कारण आप में स्किन की समस्सा हो जाती थी और आपके सिर, चेहरे और शरीर में पिंपल्स, एक्ने या स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती थी। यही नहीं इस कारण आप में कब्ज, सिरदर्द या पेट से जुड़ी समस्याओं भी होने लगती थी। ऐसे में जब आप आम को पानी में ठंडा कर देंगे तो यह ठंडा हो जाएगा और इसके नुकसान से आप बच जाएंगे।
केमिकल से भी बच पाएंगे, मिलेगी फैट बर्म में मदद
जब पेड़ पर आम तैयार होता है तब उस पर कई तरह के केमिकल और कीटनाशक डाले जाते है जो लोगों के सेहत के लिए सही नहीं होते है। ऐसे में यह भी एक कारण है कि आम को भिगो कर खाना चाहिए ताकि इस तरीके के केमिकल और कीटनाशक पूरी तरह से बाहर निकल जाए ताकि आप अच्छा आम खाएं और फिट रहें। इस हालत में जानकार कहते है कि बिना भिगोए आम खाने से आप में एलर्जी, स्किन इरिटेशन या दूसरी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। यही नहीं सिर दर्द, मतली जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
बता दें कि आम में फाइटो केमिकल्स काफी मजबूत होते हैं जो शरीर के लिए सही नहीं होता है, ऐसे जब आप आम को पानी में रखते है तो इसमें मौजूद फाइटो केमिकल्स की तीव्रता कम होती है और यह खाने लायक बनता है। यही नहीं यह हमारे शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है और इससे पाचन भी बेहतर होता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)