इंसानों के दिल में पाए गए प्लास्टिक के कण, शोध में हुआ खुलासा, जानें किन गलती के कारण ये पहुंचते है हार्ट तक

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 15:20 IST2023-08-16T15:11:42+5:302023-08-16T15:20:56+5:30

जानकारों का यह भी कहना है कि जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और प्रदूषित हवा के कारण भी इंसानों के दिल तक प्लास्टिक के कण पहुंच सकते है।

small plastic particles found in human heart while surgery study health tips in hindi | इंसानों के दिल में पाए गए प्लास्टिक के कण, शोध में हुआ खुलासा, जानें किन गलती के कारण ये पहुंचते है हार्ट तक

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Cardiac_surgery_operating_room.jpg)

Highlightsइंसानों के दिल में प्लास्टिक के कण पाए गए है। एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है। जानकार कहते है कि प्लास्टिक के ग्लास और बोतल के इस्तेमाल से ऐसा हो सकता है।

Health Tips: प्लास्टिक इंसानों के लिए काफी हानिकारक है और इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें शोधकर्ताओं ने इंसान के हार्ट में प्लास्टिक के कण पाए जाने का दावा किया है। 

एसीएस एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक रिसर्च में यह साफ हुआ है कि दिल की सर्जरी करते हुए कई मरीजों के दिल से प्लास्टिक के कण निकले है। उनका दावा है कि ये कण किसी न किसी कारण इंसानों के शरीर में घुसा है और वह खतरे का कारण बना है। 

शोध में क्या खुलासा हुआ है

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा प्रकाशित अध्ययन की मानें तो चीन के बीजिंग एंज़ेन अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि दिल की सर्जरी के दौरान कई मरीजों के हार्ट में प्लास्टिक के कण पाए गए है। इस जांच में 15 मरीज ऐसे पाए गए थे जिनके हार्ट टिशु की जांच की गई तो उसमें हजारों माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े मिले। 

ये केवल 15 मरीज की ही बात नहीं है बल्कि ये मामले कई और ऐसे ही मरीजों में देखें गए है। जांच में शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसानों के अंदर ये प्लास्टिक के कण मुंह या फिर नाक के जरिए भी जा सकते है। यही नहीं ये कण दिल या फिर शरीर के कई और हिस्सों में भी जा सकते है। 

इन गलतियों से शरीर में घुसता है प्लास्टिक के कण

जानकारों की अगर माने तो इंसानों के शरीर में प्लास्टिक के कण कई तरह से जा सकते है। उनके अनुसार, जब कभी भी लोग प्लास्टिक के ग्लास और बोतल में पानी पीते है या फिर प्लास्टिक की प्लेट में गर्म खाना खाते है तो इस हालत में प्लास्टिक पिघलकर शरीर में प्रवेश कर सकता है।

यही नहीं कई बार प्लास्टिक फेस मास्क या फिर घरों में रंग के इस्तेमाल से भी आपके शरीर में प्लास्टिक के कण के जाने की गुंजाईश बन जाती है। इन सब के अलावा जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने और प्रदूषित हवा के कारण भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। यही कारण है कि लोगों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। 

Web Title: small plastic particles found in human heart while surgery study health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे