लाइव न्यूज़ :

एग्जाम से एक रात पहले हर बच्चा जरूर कर ले ये काम, कितना ही मुश्किल क्यों न हो पेपर नहीं होगा फेल!

By भाषा | Updated: December 6, 2018 15:31 IST

एग्जाम के दिनों बच्चे रात-रातभर जागकर पढ़ाई करते हैं। पैरेंट भी अपने नींद खराब करके उनकी पूरी मदद करते हैं। लेकिन अब आपको और बच्चे को ऐसा करने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना तनाव लिए परीक्षा में पास हो जाए, तो उसे एग्जाम की एक रात पहले पर्याप्त नींद लेने को कहें।

Open in App

परीक्षा में फेल होने का न सिर्फ बच्चे बल्कि परिजनों पर भी बुरा असर पड़ता है। हर मां-बाप चाहते हैं कि उसका बच्चा अच्छे नम्बरों से टॉप करे। यही वजह है कि बच्चों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। पढ़ाई के बोझ और टॉप करने की होड़ में कई बच्चे तनाव का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं परीक्षा में फेल होने के कारण बच्चों द्वारा आत्महत्या कर लेना कोई नई बात नहीं है। 

एग्जाम के दिनों बच्चे रात-रातभर जागकर पढ़ाई करते हैं। पैरेंट भी अपने नींद खराब करके उनकी पूरी मदद करते हैं। लेकिन अब आपको और बच्चे को ऐसा करने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बिना तनाव लिए परीक्षा में पास हो जाए, तो उसे एग्जाम की एक रात पहले पर्याप्त नींद लेने को कहें। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है लेकिन एक नए शोध में पता चला है कि परीक्षा के वक्त भरपूर नींद लेने से बच्चों के ग्रेड में काफी सुधार आ सकता है।

अमेरिका के बायलर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने छात्रों को '8-घंटे चुनौती' में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इसमें उन्हें परीक्षा के सप्ताह में पांच रातों के दौरान औसतन आठ घंटे का नींद पूरी करने पर कुछ अतिरिक्त अंक दिए गए। अध्ययन में पता चला कि जिन लोगों ने चुनौती को पूरा किया उन लोगों ने परीक्षा में बेहतर किया।

बायलर विश्वविद्यालय के माइकल स्कुलिन कहते हैं, 'अच्छी नींद लेने से परीक्षा में किसी प्रकार के नुकसान की बजाए मदद मिली। यह छात्रों की उस विचारधारा के एकदम विपरीत है कि उन्हें या तो पढ़ाई कुर्बान करनी पड़ेगी या अपनी नींद।' 

विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर एलिस किंग कहते हैं, 'छात्र यह जानते हैं कि स्कूल का काम समाप्त करने के लिए नींद कुर्बान करना उचित नहीं है लेकिन वे मान लेते हैं कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है और वे मान लेते हैं कि कोर्स का काम,अन्य गतिविधियों तथा नौकरी और अन्य कामों के लिए दिन के घंटे पर्याप्त नहीं है।' 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सexamएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब