लाइव न्यूज़ :

बेवजह पसीना, सांस फूलना, खांसी, सीने में दर्द का मतलब तुरंत आने वाला है Heart Attack

By उस्मान | Updated: October 10, 2018 14:59 IST

भारत में हार्ट अटैक से रोजाना हजारों लोगों की मौत होती है। आजकल अनहेल्दी डाइट, प्रदूषण और तनाव की वजह से बहुत सारे लोगों को कम उम्र में ही दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

Open in App

दिल शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। आजकल अनहेल्दी डाइट, प्रदूषण और तनाव की वजह से बहुत सारे लोगों को कम उम्र में ही दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। हृदय रोग मौत की एक अहम वजह बन चुका है, जिसके लिए जागरूक होना बेहद आवश्यक है। लंबे जीवन के लिए दिल को स्वस्थ रखने से अच्छा कोई रहस्य नहीं है। इसके लिए नियमित व्यायाम के साथ सही डाइट भी बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन 4-5 अनाज और 2-3 सब्जियों को आहार में शामिल करें। वैसे हमारा दिल हमें यह संकेत देता है कि संभल जा। बस उस संकेत को समझने की जरूरत है। चलिए जानते हैं कि आपका दिल हार्ट अटैक के संकेत कैसे देता है। 

1) सीने में दर्दहार्ट अटैक का सबसे पहला लक्षण होता है सीने में दर्द। यह बाजू, जबड़े और पीठ तक जाता है। ज्‍यादा तनाव से सीने में भारीपन महसूस होता है और खांसी भी आती है। इस तरह का दर्द आमतौर पर एक घंटे से अधिक समय तक रहता है।

2) पसीना आनाहार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों में से एक है सीने में दर्द के साथ सामान्‍य से अधिक पसीना आना। मरीज को पहले से कोई परेशानी नहीं होती है और बिना किसी वजह के अचानक उसे पसीना आने लगता है।

3) सांस लेने में तकलीफहार्ट अटैक के प्रमुख लक्षणों में से एक होता है, आराम करते समय भी घबराहट या घुटन जैसा महसूस करना। मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है या ऐसा लगता है जैसे उसे सांस लेने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

4) दम फूलना और खांसी आनामरीज की सांस फूलने के साथ ही उसे खांसी भी आती है। उसे झागदार बलगम की भी समस्‍या हो सकती है। इस कफ का रंग गुलाबी हो सकता है या इसमें खून के निशान भी हो सकते हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि मरीज के फेफड़ों से खून आ रहा है। यह हार्ट फेल होने की निशानी है।

5) आंखों के सामने अंधेरा छा जानायह समस्‍या ब्‍लड प्रेशर कम होने या दिल की धड़कन कम होने की वजह से हो सकती है। इसे बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

6) साइलेंट अटैकइनमें से कोई भी लक्षण या सभी लक्षण एक साथ हो सकते हैं। हालांकि हार्ट अटैक बिना किसी संकेत के भी सकता है। यह साइलेंट हार्ट अटैक होता है, जो डायबिटीज के मरीजों और ज्‍यादा उम्र के लोगों में अक्‍सर देखा जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब