पेट खराब होने पर शरीर देता है 7 चेतावनी, पेट को साफ व स्वस्थ रखने के 5 घरेलू उपचार

By उस्मान | Published: June 1, 2021 02:39 PM2021-06-01T14:39:35+5:302021-06-01T14:39:35+5:30

क्या आपका वजन कम हो रहा है, क्या आपका पेट हमेशा फुला हुआ महसूस होता है

sign and symptoms of an unhealthy gut, home remedies for healthy and strong gut and stomach in Hindi | पेट खराब होने पर शरीर देता है 7 चेतावनी, पेट को साफ व स्वस्थ रखने के 5 घरेलू उपचार

पेट खराब होने के लक्षण और उपचार

Highlightsवजन कम होना पेट खराब होने का लक्षणपेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी जीवन शैली बदलें आप हर समय भारी या फूला हुआ महसूस करते हैं

पेट खराब होना एक सामान्य बात है और अधिकतर लोगों को पेट से जुड़ी कोई न कोई समस्या रहती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पेट और आंतों का स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी है। आयुर्वेद भी आंत के स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दिया जाता है। 

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ दीक्सा भावसार ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि आयुर्वेद में अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशी के लिए आंत का स्वस्थ होना बताया है। स्वस्थ आंत अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसका काम न केवल भोजन को पचाने बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

तनाव, चिंता से लेकर पर्याप्त भोजन न मिलने और व्यायाम की कमी और एक गतिहीन जीवन शैली के कारण खराब स्वास्थ्य का कारण बन सकते हैं। यहां तक कि अधिक खाना या असमय भोजन करना, जिसमें लंबे समय तक उपवास करना भी शामिल है, आंत को प्रभावित करता है। 

पेट खराब होने के लक्षण

- आप हर समय भारी या फूला हुआ महसूस करते हैं।
- उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के बावजूद आपकी सांसों से दुर्गंध आती है।
- आपको वजन कम करने या बढ़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
- आप ज्यादातर दिनों में ऊर्जावान महसूस नहीं करते हैं।
- आपको या तो कब्ज़ हो जाता है या दिन में दो या अधिक बार मल आता है।
- अगर आप एक महिला हैं, तो आपको अनियमित पीरियड्स होते हैं।
- आपको मुंहासे जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, और दवा स्थायी रूप से उसी पर काम नहीं करती है।

पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें

स्वस्थ आंत आपको खुशी वाले हार्मोन, कम तनाव, इष्टतम पोषक तत्व, अच्छी नींद, अच्छी याददाश्त, चमकती त्वचा, चमकदार बाल, स्वस्थ आंत, और बहुत कुछ प्रदान करेगी। यदि आप ऊपर बताए गए लक्षणों में से एक या अधिक लक्षणों का सामना करते हैं, तो संभावना है कि आपके पास स्वस्थ आंत नहीं है।

पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी जीवन शैली को बदलने की ज़रूरत है। आप अपने खाने की आदतें, सोने के पैटर्न, व्यायाम, तनाव का प्रबंधन में सुधार करके पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।

खूब पानी पियें
नैचुरल रूप से पेट और आंतों को शुद्ध करने के लिए पानी सबसे सरल और सुरक्षित तरीकों में से एक है। कम पानी पीने से मल त्यागने में समस्या होती है क्योंकि शरीर पानी को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा होता है जिसके परिणामस्वरूप मल सूखा, कठोर और कठिन हो जाता है। दिन भर में आपको कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए। अध्ययनों के अनुसार पर्याप्त पानी से कोलोरेक्टल कैंसर और कब्ज का जोखिम कम हो सकता है। 

फलों और सब्जियों के रस
फलों और सब्जियों के रस में फाइबर, यौगिक और नैचुरल शुगर सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज जैसे घटक होते हैं जो एक रेचक के रूप में काम करते हैं। पेट की  सफाई के लिए सेब, नाशपाती, केला, अंगूर और नींबू पानी आदि का सेवन करना चाहिए। हालांकि, फलों और सब्जियों के रस को स्मूदी के रूप में लेना बेहतर तरीका है, जिससे फाइबर, पानी और सभी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

पेट साफ करने के आयुर्वेदिक उपाय

हरड़ 
अगर आप शरीर की गंदगी को बाहर निकालकर इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरड़ या हरीतकी का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार हरड़ का आंतों पर प्रभाव सौम्य होता है। आंतों की नियमित सफाई के लिए नियमित रूप से हरड़ का प्रयोग लाभकारी है। ऐसा माना जाता है कि हरड़ पेट को साफ करने के अलावा हरड़ का बवासीर रोग में भी बहुत लाभकारी होता है। लंबे समय से चली आ रही पेचिश तथा दस्त आदि से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का प्रयोग किया जाता है।

नमक का पानी 
दो चम्मच समुद्री नमक या गुलाबी नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर खाली पेट पीने से फायदा होता है। यह कुछ ही मिनटों के भीतर पेट के कामकाज को बढ़ा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको दिन में दो बार ऐसा करना चाहिए।

आंतों को मजबूत करने के उपाय

आम के पत्ते
आम की पत्तियां पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। आम की पत्तियों के चूर्ण का प्रतिदिन सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत कम हो सकता है। इसके सेवन से किडनी, लीवर और फेफड़ों की बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर में जमा हानिकारक और विषैले तत्व पेशाब के साथ बाहर निकल जाते हैं और शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोग बना रहता है।

नींबू का पानी और शहद
पेट और आंतों की सफाई करने के लिए ताजे नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक को गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।

Web Title: sign and symptoms of an unhealthy gut, home remedies for healthy and strong gut and stomach in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे