लाइव न्यूज़ :

सावधान! सोते समय न करें ये 6 गलतियां, धीरे-धीरे हो जाएंगे गैस, एसिडिटी, अस्थमा, अल्जाइमर जैसे रोग

By उस्मान | Updated: December 11, 2019 11:46 IST

बेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य आपके सोने के तरीके पर भी निर्भर करता है।

Open in App
ठळक मुद्देबेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य आपके सोने के तरीके पर भी निर्भर करता हैपेट के बल सोने से आपको खर्राटे और स्लीप एपनिया की समस्या हो सकती है

स्वस्थ रहने के लिए बेहतर नींद बेहद जरूरी है। बेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य आपके सोने के तरीके पर भी निर्भर करता है। सही तरीके से नहीं सोने पर आपकी नींद टूट सकती है। वैसे कोई भी इंसान रातभर एक ही पोजीशन में नहीं सो सकता। कभी वह सीधे पीठ के बल सोता है, तो कभी उल्टा होकर पेट के बल। कभी राइट तो कभी लेफ्ट साइड करवट लेकर। ऐसा भी माना जाता है कि अगर सोने का तरीका सही हो, तो न सिर्फ आप गहरी नींद ले पाते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचे रह रह सकते हैं।  

1) राइट साइड करवट में सोना सेहत पर इस बात का बहुत प्रभाव पड़ता है कि सोते समय आप ज्यादातर किस करवट सोते हैं। जब हम रातभर सोते हैं तो भी पाचन तंत्र सक्रिय रहता है और  ऐसा माना जाता है कि लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से पाचन शक्ति बेहतर बनी रहती है और खाने का पाचन सही ढंग से होता है। इतना ही नहीं, इस पोजीशन में सोने से कब्ज और बदहजमी जैसे रोगों से बचने में मदद मिलती है। जबकि राइट साइड करवट लेकर सोने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।

2) पेट के बल सोनाहेल्थलाइन के अनुसार, पेट के बल सोने से आपको खर्राटे और स्लीप एपनिया की समस्या हो सकती है। इस पोजीशन में सोने से आपकी पीठ और गर्दन में भी दर्द हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको अपनी नींद की स्थिति के बारे में विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए और आप पेट के बल सोने से बचें।

3) एक ही पोजीशन में सोनालेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पंहुच जाता है, इसलिए पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। इसका कारण यह है कि इस पोजीशन में सोने से पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की बजाय नीचे जाता है, जिससे एसिडिटी नही होती है।

4) डॉक्टर से सलाह न लेनाकुछ लोगों को लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने में परेशानी आती है या उन्हें हृदय पर दबाव महसूस होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह ले लेना चाहिए। यदि कोई विशेष समस्या नहीं है, तो कोशिश करें कि इस पोजीशन में ही सोयें। इससे आपको जल्दी और गहरी नींद आ सकती है। 

5) फेटल पोजीशन में नहीं सोनावेबएमडी के अनुसार, फेटल पोजीशन में सोना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है। यह आपकी रीढ़ को आराम देता है और इससे अल्जाइमर या पार्किंसंस जैसे विकारों से बचने में भी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इस पोजीशन में सोने से मस्तिष्क के कामकाज को भी बढ़ावा मिलता है। 

6) पेट के बल कंधे फैलाकर सोना अगर आप हाथ ऊपर करके पीठ के बल सोते हैं, तो इससे खर्राटों की समस्या हो सकती है। जाहिर है खर्राटे आपके पास में सोने वाले व्यक्ति को परेशान करने के साथ आपकी नींद को बाधित कर सकते हैं। इससे कैरोटिड धमनी के साथ मोटा होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो आपके मस्तिष्क, चेहरे और गर्दन को रक्त की आपूर्ति करता है।

इस बात का रखें ध्यान

बेहतर नींद बेहतर स्वास्थ्य का प्रतीक है, एक्सपर्ट रोजाना आठ घंटे सोने की सलाह देते हैं लेकिन आपके सोने की गलत पोजीशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। अगर आपको नींद से जुड़ी कुछ समस्या है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब