लाइव न्यूज़ :

रोटी में घी लगाकर खाना चाहिए या नहीं? जानें Ghee किसे खाना चाहिए और किसे करना चाहिए परहेज

By आजाद खान | Updated: April 26, 2023 18:12 IST

जानकारों के अनुसार, जो लोग हार्ट के मरीज हैं और जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उन्हें घी से परहेज करना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देघी से हमें फायदा भी मिलता है और इससे हमें नुकसान भी पहुंच सकता है। जानकारों के अनुसार, घी के ज्यादा सेवन से हमें हानि पहुंचती है। यही कारण है कि लोगों के हेल्थ के अनुसार उन्हें घी खाने की सलाह दी जाती है।

Is Ghee Roti Good for Health: उत्तर भारत के लगभग अधिकतर घरों में खाने के साथ घी का सेवन होता है। लोग इसे बहुत पसंद से रोटियों पर लगाकर खाते है और इसे खाने में भी प्रयोग करते है। भारत में बहुत पहले से खानों में घी का इस्तेमाल किया जाता है, यही कारण है कि आज भी लोग इसके बीना खाना खाना पसंद नहीं करते है क्योंकि ये उनके जीवन का एक हिस्सा बन गया है। 

ऐसे में घी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है या इसके इस्तेमाल से हेल्थ पर किसी किस्म का असर पड़ता है कि नहीं, आइए एक-एक करके जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि घी का सेवन किसे करना चाहिए और किसे इससे परहेज करना चाहिए। 

घी के इस्तेमाल को लेकर क्या कहते है जानकार

जानकारों की अगर माने तो थोड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल करना सही है लेकिन जब इसका ज्यादा यूज किया जाएगा तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। उनके अनुसार, हर इंसान का हेल्थ अलग-अलग होता है, ऐसे में यह घी सबको नुकसान पहुंचाएगा यह कहना सही नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते है कि अगर कोई शख्स पहले से कमजोर है तो उस को घी फायदा नहीं पहुंचा सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर कोई शख्स हेल्थी है तो उसे कम मात्रा में घी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे वह घी के नुकसान से बच जाएगा और इसके इस्तेमाल से उसके शरीर को लाभ भी मिलेगा। 

वजन कम करने में क्या है इसका रोल

एक्सपर्ट्स कहते है कि कुछ मान्याताओं में घी को लेकर यह कहा गया है कि अगर कम मात्रा में इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह वजन कम करने में लाभकारी साबित होता है। उनके अनुसार, अगर कोई शख्स सुबह में चपाती में घी लगाकर खा ले तो उसे दिन में कम या ना के बारबर भूख लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका पेट भरा-भरा रहता है और इस कारण उसका वजन भी बढ़ने से रूक जाता है। यही नहीं घी डायबिटीज के जोखिम को भी कम कर देता है और हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाने में मदद करता है। 

जानकारों ने यह भी कहा है कि जितना यह घी लोगों को फायदा पहुंचाता है उतना ही इसके कारण नुकसान भी होता है। उनके अनुसार, हार्ट वाले मरीज और जिनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उन्हें घी से परहेज करना चाहिए। ऐसे में जानकारों का कहना है कि घी को केवल एक या दो चम्मच ही खाना चाहिए। यही एक सही मात्रा जिससे कम या कोई नुकसान नहीं होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब