लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड सेक्स में दिलचस्पी नहीं लेती, क्या इसका शादी पर असर पड़ेगा?

By उस्मान | Updated: November 23, 2018 16:27 IST

एक हालिया अध्ययन के अनुसार, 18 से 59 वर्ष की आयु की लगभग एक तिहाई महिलाएं कामेच्छा से पीड़ित हैं। 

Open in App

सवाल-हमारी रिलेशनशिप को दो साल से अधिक हो गए हैं। हमने शादी की भी योजना बनाई है। हम नियमित रूप से मिलते-जुलते और मौज-मस्ती करते हैं। लेकिन आज तक हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं बने हैं। हालांकि मैंने कई बार कोशिश की है लेकिन गर्लफ्रेंड सेक्स में दिलचस्पी नहीं लेती है। इतना ही नहीं उसे सेक्स से रिलेटेड कोई भी बात या हरकत  पसंद नहीं है? मुझे डर है कि कहीं शादी के बाद इसका हमारे रिश्ते पर कोई प्रभाव न पड़े। क्या वो किसी रोग से पीड़ित है? 

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, कामेच्छा में कमी किसी भी महिला के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। हार्मोन की कमी, जॉब स्ट्रेस, रिलेशनशिप इशू और अन्य कारणों से महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। कामेच्छा में कमी को मेडिकल भाषा में हाइपोएक्टिव सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर (एचएसडीडी) के रूप में जाना जाता है। यह सभी उम्र की महिलाओं में यौन अक्षमता का सबसे आम रूप है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार, 18 से 59 वर्ष की आयु की लगभग एक तिहाई महिलाएं कामेच्छा से पीड़ित हैं। 

इस समस्या के पीछे मानसिक और शारीरिक दोनों कारक हो सकते हैं जिन्हें सिर्फ दवाओं से सही नहीं किया जा सकता है। अगर वो कुछ बात आपसे शेयर करती है तो, इससे आपकी मदद हो सकती है, जिससे आप उसकी भी मदद कर सकते हैं। उसे यह एहसास दिलाएं कि आप उससे प्यार करते हैं केवल उसके शरीर से नहीं। डेट पर जाना और छुट्टियां मनाना जैसी गतिविधियां करते रहें। अगर अपने संबंधों को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए। 

महिलाओं में कामेच्छा के कारणरिलेशनशिप इशूसाथी के प्रदर्शन में कमी, भावनात्मक संतुष्टि की कमी, बच्चे का जन्म आदि समस्याएं इसका कारण बन सकती हैं। 

सोशल इशूनौकरी का तनाव, सहकर्मी का दबाव और चिंता यौन इच्छाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

टेस्टोस्टेरोन की कमीटेस्टोस्टेरोन पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव को प्रभावित करता है। टेस्टोस्टेरोन लेवल महिलाओं में 20 की उम्र में बढ़ना शुरू होता है और रजोनिवृत्ति तक लगातार गिरावट आती है। 

मेडिकल इशू मानसिक बीमारियां जैसे अवसाद, या एंडोमेट्रोसिस, फाइब्रॉएड, और थायरॉइड विकार भी किसी महिला कामेच्छा को प्रभावित करती हैं।

महिलाओं में कामेच्छा की कमी के लक्षण

-सेक्स में दिलचस्पी नहीं लेना - सेक्स से जुड़े विचार या भावना में कमी आना - सेक्स शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं होना- सेक्स से खुशी प्राप्त करने में कठिनाई- पार्टनर द्वारा जननांगों को उत्तेजित किए जाने पर सुख नहीं मिलना

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब