कंडोम और गोली को करें साइड, इस खास समय सेक्स करने से नहीं होगा प्रेगनेंसी का खतरा

By उस्मान | Published: October 16, 2018 03:12 PM2018-10-16T15:12:09+5:302018-10-16T15:12:09+5:30

सेक्स के मामले में कपल्स के सामने बड़ी समस्या अनचाही प्रेगनेंसी की है। सेक्स के मामले ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोगों को यह मालूम नहीं है कि किस समय सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है।

sex tips : way to calculate safe and unsafe days to avoid pregnancy | कंडोम और गोली को करें साइड, इस खास समय सेक्स करने से नहीं होगा प्रेगनेंसी का खतरा

कंडोम और गोली को करें साइड, इस खास समय सेक्स करने से नहीं होगा प्रेगनेंसी का खतरा

सेक्स हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह प्यार जताने का एक तरीका है। कई लोगों के लिए सेक्स एक दवाई की तरह है। कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि हफ्ते में 2-3 बार सेक्स करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर है। सेक्स के मामले में कपल्स के सामने बड़ी समस्या अनचाही प्रेगनेंसी की है। सेक्स के मामले ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोगों को यह मालूम नहीं है कि किस समय सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है। इस मामले को हम एक सवाल के जरिए समझ सकते हैं। एक लड़की का सवाल है कि वो अपने प्रेमी के साथ सेक्स संबंध बनाना चाहती है लेकिन उससे पहले वो जानना चाहती है कि क्या कोई ऐसा सुरक्षित समय होता है क्या जिस दौरान संबंध बनाने से प्रेगनेंसी के खतरा नहीं होता है? इस सवाल का जवाब दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना दे रहे हैं।

 
 
सेफ पीरियड क्या है और क्या इस दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है?

डॉक्टर के अनुसार, 'सेफ पीरियड' या सुरक्षित समय के दौरान सेक्स संबंध बनाने से महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है। ऐसा माना जाता है कि मासिक चक्र यानी मेंस्ट्रुअल साइकिल के आठवें दिन से लेकर 21 वें दिन को अनसेफ पीरियड माना जाता है और बाकी दिनों को सेफ पीरियड कहा जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि मासिक चक्र के पहले दिन से लेकर 7वां दिन और 22वें दिन से 28वें दिन को सेफ पीरियड में गिना जा सकता है। लेकिन सेफ पीरियड के दौरान असुरक्षित यौन संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना तब भी बनी रहती है। बहुत सी महिलाओं का अनियमित मासिक धर्म चक्र होता है। विज्ञान के अनुसार, महिलाओं के शरीर के चक्र का समय अलग-अलग होता है। इसलिए  सेफ पीरियड की बात तो सच है लेकिन इसके बारे में सही जानकारी शायद ही किसी को हो। इसलिए अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए कॉन्डोम (गर्भनिरोधक आवरण) या गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित विकल्प होता है।

अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह

अगर आप पहली बार सेक्स संबंध बनाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको किसी भी समस्या से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बाजार में दोनों तरह के कंडोम जो कि पुरुषों के लिए कंडोम और महिलाओं के लिए कंडोम उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार आप इनका उपयोग कर सकते हैं और यदि आप कभी किसी भी प्रकार का असुरक्षित यौन संबंध बना लेते हैं और आपको प्रेगनेंसी से बचना है तो आप अनवांटेड कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले सकती हैं बाजार में ऐसी कई प्रकार की गोलियां मौजूद है जो असुरक्षित यौन संबंध के 72 घंटे के भीतर ली जा सकती हैं। 

English summary :
In the case of sex, the big problem every couples faces is unsolicited pregnancy. Because of not having much information about sex, most people do not know what the time they should avoided sex to safe from unsolicited pregnancy.


Web Title: sex tips : way to calculate safe and unsafe days to avoid pregnancy

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे