लाइव न्यूज़ :

Best Diet Tips: शिलाजीत से भी पावरफुल हैं ये 3 चीजें, थकान, कमजोरी, यौन समस्याओं को कर सकती हैं जड़ से खत्म

By उस्मान | Updated: June 19, 2019 12:07 IST

खराब लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज की कमी की वजह से अधिकतर पुरुष थकान, तनाव और कमजोरी से पीड़ित हैं। इसका सीधा असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह की कोशिशों के बावजूद भी उनको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है।

Open in App

खराब लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज की कमी की वजह से अधिकतर पुरुष थकान, तनाव और कमजोरी से पीड़ित हैं। इसका सीधा असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह की कोशिशों के बावजूद भी उनको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इससे उनमें मानसिक तनाव तथा अन्य प्रकार की बीमारियां होने लगती है। आयुर्वेद में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कई प्राकृतिक चीजें हैं, जिनके नियमित सेवन से शरीर की दुर्बलता और यौन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

1) अश्वगंधा अश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें बहुत ही अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर रक्त को शुद्ध बनाता है। एक शोध में  पाया गया है कि अश्वगंधा के अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को रिलैक्स करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, जिंक और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। 

2) पहाड़ी बादामयह मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। आम भाषा में इसे चिलगोजा भी कहते हैं। यह एक जबरदस्त चीज होती है जोकि पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है जिसे शरीर में वसा नहीं बढ़ता है। 

इसमें प्रोटीन अधिक होता है जो मांसपेशियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें विटामिन बी, ई, कैल्शियम, आयरन होता है जोकी थकावट, कमजोरी को दूर कर शरीर में स्फूर्ति पैदा करता है।

 3) कौंच के बीजकौंच के बीज का उपयोग काफी पुराने समय से शरीर की कई समस्याओं को ठीक करने में क्या जाता रहा है। यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक है और इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए कौंच के बीज बहुत फायदेमंद होता है।

कौंच के बीज में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, जिंक और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो व्यक्ति की शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। कौंच के बीज में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं। जिस वजह से कौंच के बीज का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब