लाइव न्यूज़ :

संतरे के छिलके को दांतों में रगड़ने से मिलता है बहुत फायदा, चुटकियों में दिखने लगता है असर, मिलते है सफेद, चमकदार और स्वस्थ तीथ

By आजाद खान | Updated: March 11, 2022 16:30 IST

दांत के खराब होने या दिखने में कई कारण होते है। हमारी लाइफस्टाइल से भी हमारे दांत प्रभावित होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदांते आपके चेहरे की शान होते हैं। लोग अकसर दांतों का खूब ख्याल रखते हैं। अगर इसकी सही से देखभाल की जाए तो आप इसके कई बीमारियों से बच सकते हैं।

Health Tips-Whitening of  Teeth: दांत हमारे चेहरे का सुंदर पार्ट है। अगर आपके दांत दिखने में सुंदर होते है तो इससे आपके चेहरे का भी ग्लो बढ़ जाता है। लेकिन अकसर लोगों की दांते अच्छी नहीं होने के कारण कई बार उन्हें इसके लिए काफी शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में हमें अपने दांतों का खूब ख्याल रखना चाहिए और डेली केयर रूटीन से साथ दांतों के ओरल हाइजीन को भी बनाए रखने की जरूरत है। तो आइए जानते है कि आप भी अपने दांतों का कैसे रख सकते हैं ख्याल और क्या है घरेलू नुस्खें व फल जो आपकी दांतों की चमक को और बढ़ा देते हैं। 

1. एक्टिवेटेड चारकोल (Activated Charcoal For Teeth)

दांतों की अच्छी देखरेख और चमक के लिए आप एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी दांतों के दागों को हटाने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि चारकोल अत्यधिक शोषक पाए जाते हैं जिससे हमें बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों से भी मुक्ति मिलती है। जानकारों की माने तो चारकोल में क्रिस्टल होते हैं जिससे हमारे दांतों पर जमे प्लाक और पीले रंग को हटाने में मदद मिलती है। 

2. संतरा (Orange For Teeth)

संतरे को भी दांतों की सुरक्षा और सुंदरता के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। दांतों पर जमे पीले रंग को हटाने में यह काफी मदद करता है। संतरा दांतों की बैक्टीरिया को दूर कर मसूड़ों को स्वस्थ बनाता है। इसलिए अगर आपको अच्छा रिजल्ट पाना है तो संतरे के छिलके को रात में अपनी दांतों में घिसे, इससे आपको फायदा ही फायदा मिलेगा। ऐसा करने से फायदा इसलिए मिलता है क्योंकि संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो दांतों के साथ शरीर को भी फायदा पहुंचाता है। 

3. स्ट्रौबरी (Strwaberry For Teeth)

स्ट्रौबरी में भी विटामिन सी पाया जाता है जिससे दांतों की सड़न और दुर्गंध दोनों ही दूर होते हैं। इसके साथ आपको इससे पीले रंग के दाग को भी दूर भगाने में मदद मिलती है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट्स है जिससे दांतों के साथ शरीर को भी फायदा मिलता है। 

4. सेब (Apple For Teeth)

सेब जैसे सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है वैसे ही यह दांतों को भी फायदा पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल से आपके दांत सफेद, चमकदार और स्वस्थ रहते हैं। सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है जो एक प्राकृतिक व्हाइटनिंग एजेंट होता है। यही कारण है कि यह टूथपेस्ट में भी इस्तेमाल होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब