लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 3 हफ्ते में चर्बी खत्म करके लटके हुए पेट को अंदर कर देगी ये जापानी एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: February 5, 2019 15:45 IST

पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए रोजाना वर्कआउट करने के बावजूद अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो जापान की यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। 

Open in App

कई लोगों के पेट का मोटापा इतना बढ़ जाता है कि उसका पेट लटका हुआ नजर आता है। यकीन कोई भी इंसान अपने आपको इस स्थिति से बचाना चाहेगा। पेट की चर्बी को खत्म करने के लिए रोजाना वर्कआउट करने के बावजूद अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो जापान की यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। 

इस जापानी टेक्निक के जरिये लटके हुए पेट से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ एक हफ्ते के भीतर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह टेक्निक टेंसिंग और स्ट्रेचिंग पर निर्भर है। इससे कमर और पेट की मांसपेशियों पर काम होता है और इसे करते रहने से आपके पेट पर फैट जमा नहीं होता है। चलिए जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को कैसे किया जाता है।

स्टेप 1 कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले वार्म-अप करना सबसे बेहतर उपाय है। इसके बाद सीधे खड़े हो जायें। पैर और हिप्स को रिलैक्स रखें। इसके लिए आप योगा मैट और कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्टेप 2 अपना संतुलन बनाए रखने के लिए अपने हाथों को अपने कूल्हों पर रखें और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। याद रखें, आपके पैर बाहर की ओर होने चाहिए। 

स्टेप 3अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें और नीचे झुकें। इस स्थिति में आप जांघों की मांसपेशियों पर दबाव महसूस करेंगे। हर मूवमेंट को धीरे-धीरे और ठीक से करें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी सभी मांसपेशियों में तनाव महसूस कर रहे हैं या नहीं। 

स्टेप 4अब आगे झुकें, अपने दाहिने कंधे को बाईं ओर और अंदर की ओर घुमाएं। आपका बायां कंधा पीछे की ओर ले जायें। आपको अपनी जांघों, कमर और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना चाहिए। 3 सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और पिछली स्थिति में वापस लौटें। गहरी सांस लें और आराम करें। 

स्टेप 5विपरीत दिशा में स्टेप 4 को दोहराएं। अपने बाएं कंधे को दाएं और अंदर की ओर मोड़ें। आपका दाहिना कंधा पीछे की ओर जाना चाहिए। यह अभ्यास लचीलापन विकसित करने में मदद करता है, आपकी पीठ को आराम करने की अनुमति देता है, और उन मांसपेशियों को मजबूत करता है जिन पर आप ध्यान केंद्रित करते हैं।

टॅग्स :वजन घटाएंफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब