राजस्थानः मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया, पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए नमूने, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2022 08:33 PM2022-08-01T20:33:25+5:302022-08-01T20:34:13+5:30

संदिग्ध मरीज चार दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं। राजस्थान में संदिग्ध मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। 

Rajasthan monkeypox First suspected case disease surfaced samples sent National Institute of Virology Pune | राजस्थानः मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया, पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए नमूने, जानें

राजस्थान में संदिग्ध मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। 

Highlightsराजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से यहां भेजा गया। मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

जयपुरः राजस्थान में मंकीपॉक्स बीमारी का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले एक युवक को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षणों वाले 20 साल के एक युवक को रविवार रात को किशनगढ़ से यहां भेजा गया। उनके अनुसार उसे संस्थान के मंकीपॉक्स उपचार के लिए बने विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है।

उसके नमूने जयपुर स्थित सवाई मानसिंह चिकित्सालय एवं पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए हैं। सिंह ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लक्षण का है और इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज चार दिन से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं। राजस्थान में संदिग्ध मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है। 

Web Title: Rajasthan monkeypox First suspected case disease surfaced samples sent National Institute of Virology Pune

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे