लाइव न्यूज़ :

डिलीवरी के बाद रखें इन 6 बातों का ध्यान, वरना बच्चे को भो हो सकती है मुसीबत

By उस्मान | Updated: September 7, 2018 16:31 IST

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं बच्चे के चक्कर में खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाती हैं जितना उनके लिए जरूरी है।

Open in App

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना जितना जरूरी होता है उतना ही डिलीवरी के बाद भी जरूरी है। जाहिर है गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में हार्मोनल, फिजिकल और इमोशनल बदलाव आते हैं। डिलीवरी के बाद आप अपना ध्यान रखकर खुद को फिट रख सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं बच्चे के चक्कर में खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाती हैं जितना उनके लिए जरूरी है। डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें इसलिए खानपान का ध्यान रखना एक नई मां के लिए बहुत जरूरी होता है।

 

1) डाइट के रखें विशेष ध्यानडिलीवरी के बाद आपके शरीर को पूरे पोषण की जरूरत होती है। इतना ही नहीं अब आपको बच्चे को ब्रेस्फीडिंग भी कराना होता है। ऐसे में आपको खानेपीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इसके अवाला फल, हरी सब्जियां और अनाज की मात्र बढ़ा देनी चाहिए।  

2) विटामिन लेती रहेंकई महिलाएं डिलीवरी के बाद पहले से ले रही विटामिन लेना छोड़ देती हैं। अगर ब्रेस्फीडिंग करा रही हैं, तो आपको अधिक विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। इसलिए विटामिन डी और ओमेगा 3 फिश ऑयल का सेवन करते रहना चाहिए। 

3) पर्याप्त नींद लेंबेशक बच्चे की देखभाल के चक्कर में आपकी नींद गायब हो जाती है लेकिन आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, नवजात शिशु दिन में कई बार तीन से चार घंटे सोकर 16 घंटे सोते हैं। इसलिए आपको इसका फायदा उठाना चाहिए और अपनी नींद पूरी करनी चाहिए।

 

4) एक्सरसाइज है जरूरी जाहिर है प्रेगनेंसी में आपका मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए मोटापे से राहत पाने और फिट रहने के लिए आपको डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि इसके लिए पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आपको कीगल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए इससे पेल्विक हिस्से में मजबूती आती है। 

5) शारीरिक संबंधों से रहे दूरबच्चे को जन्म देने के बाद जब तक अंदरूनी रूप से स्वस्थ न हो जाएं सैक्स से परहेज रखें। इससे आपको और पार्टनर दोनों को नुकसान हो सकता है। 

6) बैठने का सही तरीकाबैठने का गलत तरीका कमर दर्द का कारण बनता है। सही तरीके से बैठे,कमर दर्द हो तो तरीके का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आराम से बैठ पाएगी और दर्द भी कम होगा। 

टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब