लाइव न्यूज़ :

प्रेगनेंसी में भूलकर भी ऐसे बर्तनों में न खायें, बच्चे को मोटापे, अस्थमा, दिमागी विकार जैसी 6 बीमारियों का खतरा

By उस्मान | Updated: February 15, 2019 13:04 IST

कई रिसर्च इस बात का दावा कर चुकी हैं कि इससे भ्रूण, शिशुओं और छोटे बच्चों को दिमागी विकार, मोटापा, अस्थमा और भविष्य में डायबिटीज व हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है. नई रिसर्च भी हैरान करने वाली है-

Open in App

गर्भावस्था के दौरान डिब्बाबंद भोजन खाने से बच्चे के स्वास्थ्य पर भूरा असर पड़ सकता है। इससे शिशु के इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री बिस्फेनॉल ए (बीपीए) Bisphenol-A (BPA) के संपर्क में आने का खतरा हो सकता है, जो बाद में उसके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कई रिसर्च इस बात का दावा कर चुकी हैं कि इससे भ्रूण, शिशुओं और छोटे बच्चों को दिमागी विकार, मोटापा, अस्थमा और भविष्य में डायबिटीज व हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। 

अमेरिका में बोस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस रसायन से महिलाओं के ओवेरियन पर अधिक प्रभाव पड़ता है। फूड कैन को बनाने के लिए कंपनियां बीपीए का इस्तेमाल करी हैं। भूजल और गाद में बीपीए का पता लगाया जा सकता है।  

शोधकर्ताओं ने कहा कि प्रसवपूर्व की वह अवधि जब गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए अहम समय होता है, उस दौरान हमें इनके संपर्क में आने से होने वाले असर के कई साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि मानव अंडाणु विकारों से संबंधित कारणों के बारे में और अध्ययन की जरूरत है।

दिमाग पर बुरा असरशिकागो में ऐंडोक्राइन सोसाइटी की 100 बैठक में एक अध्ययन पेश किया गया था जिसमें बताया गया था कि बीपीए की वजह से शिशु के दिमाग के विकास को बाधित कर सकता है और बाद में उसे दिमागी समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। 

मोटापे का खतराकोलंबिया सेंटर फॉर चिल्ड्रेन एनवायरनमेंटल हेल्थ के शोधकर्ताओं के अनुसार, बीपीए एक ऐसा खतरनाक केमिकल है जो शरीर में हार्मोन में गड़बड़ी पैदा कर सकता है और इससे बच्चे को भविष्य में अस्थमा, चिंता, तनाव, डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। 

बिस्फेनॉल-ए (BPA) क्या है? बिस्फेनॉल-ए एक कार्बन आधारित हाइड्रॉक्सिफिनॉल यौगिक है। इसका इस्तेमाल मुख्यतः प्लास्टिक निर्माण में किया जाता है। यह भ्रूण, शिशु और छोटे बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। 

जिन बच्चों को बिस्फेनॉल-ए की परत ललगी बोटल में या बर्तन में शिशु आहार या दूध दिया जाता है, वे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। अध्ययनों ने यह दर्शाया है कि बिस्फेनॉल-ए, प्लौसेंटा और गर्भवती महिलाओं के एमनोइक फ्लूड दोनों में पाया जा सकता है। इसलिए गर्भवती महिला पर इसका प्रभाव सबसे अधिक होता है। इसके बाद भ्रूण में भी बिस्फेनॉल-ए प्रभावन की सम्भावना बढ़ जाती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटडायबिटीजगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब