लाइव न्यूज़ :

गर्भावस्था में खुजली का उपाय : प्रेगनेंसी की खुजली से राहत पाने के 10 घरेलू उपाय, जानिये डॉक्टर के पास कब जाएं

By उस्मान | Updated: March 29, 2021 12:19 IST

गर्भावस्था में हार्मोनल में बदलाव होने से कई समस्याएं हो सकती हैं

Open in App

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खुजली होना भी इनमें शामिल है। इस दौरान रक्त संचार बढ़ने या पेट की त्वचा की स्ट्रेचिंग की वजह से खुजली होती है। 

गर्भावस्‍था के दौरान गर्भ में बच्‍चा पोषित होता है, ऐसे में पेल्विक हिस्‍सा फैलता है और इस वजह से त्‍वचा में खुजली होती है। इस खुजली से राहत पाने के लिए आप डॉक्‍टर से राय ले सकती हैं या कुछ घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान खुजली का कारण ?

गर्भावस्था के दौरान आपको खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं: गर्भावस्था में हार्मोन परिवर्तन से खुजली, परतदार सूखी त्वचा हो सकती है। विभिन्न तरीके से कपड़े पहनना भी इसका एक कारण है। 

कोलेस्टेसिस -यह लीवर का एक विकार है जिसके परिणामस्वरूप रक्त में पित्त एसिड का निर्माण हो सकता है जो खुजली की भावना बढ़ सकती है। प्राइरिगो भी इसका एक कारण हो सकता है। इसमें ऐंठन, हाथ, पैर या पेट पर खुजली होती है। 

आपको डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

कई बार खुजली लीवर की समस्या कोलेस्टेसिस की वजह से हो सकती है। इसलिए अगर आपको नीचे बताए गए कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इन लक्षणों में पीलिया (त्वचा का पीला पड़ना और आंख का सफेद क्षेत्र), पेशाब के रंग बदलना, भूख की कमी, जी मिचलाना, हल्का मल, डिप्रेशन और पैरों में खुजली होना। 

गर्भावस्था में खुजली का उपाय

- गर्भावस्‍था के दौरान गर्म पानी से स्‍नान न करके गुनगुने पानी का ही इस्‍तेमाल करें। इससे त्‍वचा में नमी बनी रहेगी, प्राकृतिक तेल भी बना रहेगा और खुजली नहीं होगी।

- कमर वाले हिस्‍से में मॉश्‍चराइजर लगाना न भूलें। आप चाहें तो किसी प्रकार का तेल भी लगा सकती हैं। इससे त्‍वचा में मॉश्‍चर बना रहता है और खुजली नहीं होती है।

- खुजली होने पर गरी का तेल सबसे ज्‍यादा राहत देता है। यह सुरक्षित भी होता है। इसे हल्‍का गुनगुना करके लगाएं। आप इसमें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं। 

- गर्भावस्‍था के दौरान ज्‍यादा कसे हुए कपड़े न पहनें। ढीले कपड़े पहनने से आराम रहता है और त्‍वचा में घर्षण न होने की वजह से ड्राईनेस भी नहीं होती है।

- गर्भावस्‍था में खुजली से बचने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी पीएं, इससे शरीर में मौजूद विषाक्‍त पद्धार्थ बाहर निकलते है। शरीर और त्‍वचा की सफाई के लिए ज्‍यादा पानी पीएं।

- गर्म पानी वाली बाल्‍टी में एक कप भिगोया हुआ दलिया मिला लें। इस पानी से नहाने पर त्‍वचा पर होने वाली खुजली सही हो जाती है।

- नहाने के पानी में एक चम्‍मच बेकिंग सोडा पेस्‍ट को मिला लें। या इस पेस्‍ट को पेट के निचले हिस्‍से में लगा लें। इससे खुजली में राहत मिलती है।

- गर्भावस्था के दौरान आपको हाइड्रेशन से बचना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए। आप नारियल भी पी सकते हैं। 

खुजली से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला तेल में कुछ बूंद नींबू का रस डाल कर शरीर में खुजली के एरिया पर लगाये। इससे आपको खुजली से निजात मिल जायेगा। नींबू खुजली के लिए बहुत -ही असरदार उपचार हैं।

टॅग्स :प्रेगनेंसीघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब