लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना: फ्री इलाज, 5 लाख का बीमा लेने के लिए ऐसे देखें अपना और हॉस्पिटल का नाम

By उस्मान | Updated: March 24, 2019 07:37 IST

अगर आपको दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का फायदा उठाना है और पांच लाख रुपये तक का बीमा पाना है, तो अपना नाम और हॉस्पिटल का नाम ऐसे चेक करें.

Open in App

मोदी सरकार द्वारा पिछले साल सितंबर में 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojana) शुरू की गई। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। सरकार इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। 

ऐसे देखें आयुष्मान भारत योजना की हॉस्पिटल लिस्ट (List of Hospitals for Ayushman Bharat)

1) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://abnhpm.gov.in पर जाएं2) होम पेज पर लिस्ट ऑफ एम्प्लांड हॉस्पिटल (LIST OF EMPANELLED HOSPITALS) पर क्लिक करें3) बाद में Search Hospitals पर क्लिक करें4) यहां राज्य और जिले का चयन करें5) इस पेज पर दिए गए अन्य जानकारी को अच्छी तरह लिखकर सर्च बटन पर क्लिक करें

आप कैसे उठा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभइसके लिए एक गोल्डन कार्ड सभी को जारी होगा। जब भी आप योजना में रजिस्टर्ड हॉस्पिटल जाएंगे वहां पर आपको आयुष्मान मित्र (आरोग्य मित्र) मिलेंगे। यह आपकी सहायता करेंगे। ये सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर के जरिए इस बात की पुष्टि करेंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए आपसे आधार कार्ड या आपकी पहचान का दूसरा कार्ड मांगा जाएगा। 

इसके बाद आपकी बीमारी के हिसाब से हॉस्पिटल पैकेज का चयन करेगा। आपकी जांच और इलाज होगा। इससे जुड़े डॉक्यूमेंट हॉस्पिटल इकट्ठे करेगा। इसके बाद आपको डिस्चार्ज कर देगा। आपका इलाज होने पर डिस्चार्ज समरी जारी होगी। इसके बाद हॉस्पिटल को पेमेंट हो जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबरआप इन नंबरों पर इस बात का पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं। हेल्पलाइन का नंबर 14555 है। इस पर मरीज आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ले सकते हैं। धानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार