लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा - योग भारत और अर्जेंटीना को जोड़ रहा है, बताए योग के फायदे, जानें योग किन रोगों को खत्म करता है

By गुलनीत कौर | Updated: December 7, 2018 16:18 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि योग अर्जेंटीना और भारत के बीच विशाल दूरी को पाट रहा है और दोनों देशों के लोगों को जोड़ रहा है। एक योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग स्वास्थ्य और शांति के लिए भारत की ओर से दुनिया को तोहफा है।

प्रधानमंत्री ने हिंदी में कहा, ''मैं 24 घंटे से ज्यादा समय में 15000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके महज कुछ घंटे पहले यहां पहुंचा हूं। आपके प्रेम और उत्साह की वजह से मैं महसूस कर रहा हूं कि मैं भारत के बाहर नहीं हूं।'' 'योग फॉर पीस' कार्यक्रम के आयोजकों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इससे बेहतर नाम के बारे में सोचना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, ''योग आपके शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखता है। यह आपके शरीर को मजबूत बनाता है और आपके मस्तिष्क को शांत रखता है।'' उन्होंने कहा कि अगर दिमाग शांत होगा तो परिवार, समाज, देश और दुनिया में भी शांति रहेगी।

उन्होंने कहा, ''योग स्वास्थ्य, तंदरुस्ती और शांति के लिये भारत की ओर से दुनिया को तोहफा है। यह तंदरुस्ती और खुशी से हमें जोड़ता है।'' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''योग भारत और अर्जेंटीना के बीच विशाल दूरी को पाट रहा है। यह दोनों देशों और उनके लोगों को जोड़ रहा है।''

उन्होंने कहा कि जहां अर्जेंटीना की भारत की कला, संगीत और नृत्य में गहरी दिलचस्पी है, वहीं हमारे देश में अर्जेटीना के फुटबॉल खिलाड़यिों के लाखों प्रशंसक हैं। माराडोना का नाम हमारी दैनिक बातचीत का हिस्सा बन गया है। उन्होंने ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप के पहले मैच में जीत के लिए अर्जेंटीना की हॉकी टीम को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, ''यह हमारे लिये गर्व और खुशी की बात है कि अर्जेंटीना जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और भगोड़े आर्थिक अपराधियों जैसे मुद्दों पर शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा होगी। ये न सिर्फ भारत और अर्जेंटीना बल्कि समूची दुनिया के हित में हैैं।''

यह भी पढ़ें: ये 'खास' चीजें कम उम्र में ही लड़कियों को कर ही हैं 'जवान', इनके बिना नहीं रह सकती लड़कियां

हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये योगासन:

1) ताड़ासन

इससे फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और उन्हें मजबूती मिलती है। यह गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण के दौरान भी फायदेमंद है। ब्रीदिंग टेक्निक से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

2) त्रिकोणासन

इससे ना केवल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और कब्ज से भी राहत मिलती है। इसे गर्भावस्था में भी ट्राई किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन, फंगल इन्फेक्शन, मुहांसे, दाद, खुजली, फोड़े, फुंसी को जड़ से खत्म कर देंगी ये 5 चीजें

3) एकपद राजकपोतासन

इस आसन को करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह रक्त के प्रवाह को तेज करता है और इस तरह आंतरिक अंगों को भी उत्तेजित करता है।

4) शशांकासन

इससे शरीर के ऊपरी हिस्से को स्ट्रेच मिलता है और चिंता से राहत मिलती है। यह आपको शांत रखता है और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। 

5) मूर्धानासन

इससे हार्मोनल असंतुलन से राहत मिलती है और यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर आपके चेहरे पर ग्लो लाता है और आपको जवां रखता है। 

टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम