लाइव न्यूज़ :

खूनी बवासीर Piles और कब्ज को जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: August 17, 2018 13:46 IST

बवासीर का मुख्य कारण कब्ज है और इन चीजों का सही मात्रा में सेवन करने से कब्ज का नाश होता है जिससे आपको बवासीर का खतरा नहीं होता है और पीड़ितों का आराम मिलता है।

Open in App

आजकल बहुत से लोग पाइल्स Piles यानी बवासीर की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों या ऑपरेशन का सहारा लेते हैं। इस रोग में गुदा के मुख में छोटे-छोटे मस्से होते हैं, इनमें से एक, दो या अनेक मस्से फूलकर बड़े हो जाते हैं। ये मस्से पहले कठोर होना शुरू होते हैं, जिससे गुदा में जलन और चुभन होने लगती है। इस स्थिति में ध्यान न दिया जाए, तो मस्से फूल जाते हैं और एक-एक मस्से का आकार मटर के दाने या चने बराबर हो जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करते समय तो भारी पीड़ा होती है और रोगी सीधा बैठ नहीं पाता है। इसके अलावा मलाशय के आस-पास नसों में सूजन, जलन, असहनीय दर्द और पेशाब में खून आने की समस्या रहती है। बवासीर रोग में यदि खून भी गिरे तो इसे खूनी बवासीर कहते हैं। यह बहुत भयानक रोग है, क्योंकि इसमें पीड़ा तो होती ही है साथ में शरीर का खून भी व्यर्थ नष्ट होता है। कुछ घरेलू नुस्खों से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

बवासीर की बीमारी का कारणबवासीर होने का प्रमुख कारण है लंबे समय तक कठोर कब्ज बना रहना। सुबह-शाम शौच नहीं जाने या शौच जाने पर ठीक से पेट साफ नहीं होने और काफी देर तक शौचालय में बैठने के बाद मल निकलने या जोर लगाने पर मल निकलने या जुलाब लेने पर मल की स्थिति को कब्ज होना कहते हैं। आजकल खराब खानपान और कई बार आनुवंशिक तौर पर लोग बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हम आपको कुछ सरल उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए आप बवासीर की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते हैं।

1) मूली मूली का सेवन बवासीर रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। बवासीर खुनी हो या बादी हो दोनों ही स्थिति में मूली बहुत ही लाभकारी है। यदि आप रोजाना नियमित रूप से मूली का सेवन करते हैं, तो बवासीर की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। इसके लिए आप रात के समय सोने से पहले मूली का एक टुकड़ा अवश्य खाएं। 

2) अंजीरअंजीर का इस्तेमाल बवासीर रोगियों के लिए रामबाण इलाज है। इसके लिए दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर रख दीजिए और सुबह के समय इसका सेवन करके पानी पी लीजिए। ठीक इसी तरह दो अंजीर भिगोकर आपको शाम के समय भी सेवन करना है। यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं, तो इससे आपका पेट साफ रहता है। 3) इलायची जिन व्यक्तियों को बादी बवासीर यानी बाहरी बवासीर की समस्या है उनके लिए बड़ी इलायची बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए आप सुबह के समय खाली पेट एक बड़ी इलायची को कचनार के साथ चबा लें। इससे बवासीर का मस्सा जड़ से खत्म हो जाता है क्योंकि बड़ी इलायची पेट साफ करती है और कचनार इसको गलाकर नष्ट कर देता है।

4) मेथीमेथी के भीगे हुए दाने बवासीर जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह यदि खाली पेट मेथी के दानों को चबाकर खाया जाए तो बवासीर को रोकने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा 5-5 ग्राम मेथी और सोया के दाने पीसकर सुबह-शाम पीने से भी ये रोग संतुलित रहता है। यदि आपको ये खाने में काफी कड़वे लगें तो आप इसमें थोड़ी से चीनी मिलाकर भी खा सकते हैं। यदि आप मेथी के दानों का पेस्ट मस्सों पर लगाते हैं तो आपको जलन और खुजली में भी काफी राहत मिलेगी।  

इस बात का रखें ध्यानबवासीर के लिए अंजीर, इलायची और मूली जैसी चीजें सिर्फ घरेलू उपाय हैं। अगर आप इस समस्या से गंभीर रूप से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब