ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, गठिया जैसे 5 बड़े रोगों का रामबाण इलाज है ये लाल रंग का छोटा फल

By उस्मान | Published: August 23, 2018 12:57 PM2018-08-23T12:57:21+5:302018-08-23T12:57:21+5:30

फालसा में एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

Phalsa or Grewia Asiatica benefits for skin, heart disease, arthritis and liver disease | ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, गठिया जैसे 5 बड़े रोगों का रामबाण इलाज है ये लाल रंग का छोटा फल

फोटो- पिक्साबे

आयुर्वेद में काफी प्राचीन काल से ही फालसों का उपयोग होता चला आ रहा है। खट्टे मीठे स्वाद के कारण इसे बहुत पसंद किया जाता है। फालसे को नमक, कालीमिर्च और चाट मसाला मिलाकर खाया जाता है। कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह चेहरे की जलन और कालेपन को दूर करने के साथ ही हृदय रोग, डायबिटीज और लीवर रोग के लिए लाभदायक है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी दूर करता है। फालसा में एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। चलिए जानते हैं इनके नियमित सेवन से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल 
एक अध्ययन के अनुसार, फालसा खाने से आपको रक्त संबंधी विकार से बचने में मदद मिलती है। इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। जो आपके शरीर के लौह तत्व का अवशोषण कर रक्त संबंधी सभी विकारों को दूर कर देता है।

2) पिंपल्स का करता है नाश
बारिश और गर्मी के मौसम में अक्सर फुंसी-फोड़े हो ही जाते हैं। यदि आप इनसे बचाव चाहते हैं तो फालसा का उपयोग अवश्य करें। फालसा के पेड़ की पत्तियां तथा छाल भी बहुत से रोगों का खात्मा करने के लिए कारगर होती हैं।


 
3) गठिया में दिलाता है राहत 
फालसे के पेड़ की छाल का लेप करने से शारीरिक पीड़ा दूर होती है। इसका लेप करने से गठिया रोग में भी लाभ होता है। फालसे के पेड़ की छाल का काढ़ा सेवन करने से गठिया का रोग मिट जाता है। 

4) कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल 
फालसा में विटामिन सी होता है जो शरीर में आयरन को अवशोषण करने में सहायक होता है। इसे लगातार एक महीने तक खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

5) पेट को रखता है दुरुस्त 
अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो आपके लिए फालसे का रस बेहतर है। फालसे के रस में गुलाब जल, मिश्री मिलाकर रोज पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफे दूर होती हैं। इतना ही नहीं रोजाना थोड़ी अजवाइन को सेंक कर फालसे के रस में मिलाकर हल्का गर्म करके खाने से पेट की गर्मी खत्म होती है। 

Web Title: Phalsa or Grewia Asiatica benefits for skin, heart disease, arthritis and liver disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे