लाइव न्यूज़ :

Periods diet plan : पीरियड्स में न खायें ये 12 चीजें, ब्लीडिंग, ऐंठन बढ़ने का खतरा, सिर्फ खायें ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: February 26, 2020 13:01 IST

Periods diet plan : खाने-पीने की कुछ चीजें पीरियड्स के दौरान थकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मतली, उल्टी के लक्षण बढ़ा सकती हैं

Open in App

Periods diet plan : थकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मतली, उल्टी यह सभी पीरियड्स के लक्षण हैं। खाने की कुछ चीजें इन लक्षणों को बढ़ा सकती हैं और कुछ चीजें इनसे राहत दिला सकती हैं।

इस दौरान सही पोषण प्राप्त करना मांसपेशियों में दर्द, असहज सूजन, सिरदर्द और खराब पाचन आदि से राहत दिल सकता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको पीरियड्स के दौरान खाने से बचना चाहिए, वरना आपकी हालत और ज्यादा गंभीर हो सकती है। 

शराबपीरियड्स के दौरान आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए। इससे आपके पीरियड अनियमित हो सकते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे पीरियड्स के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बजाय आपको लस्सी या नारियल पानी पीना चाहिए। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में सहायक हैं।

कॉफीइस दौरान कॉफी की मात्रा को कम करें। इस दौरान कॉफ़ी के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर हार रेट बढ़ सकते हैं जिससे तनाव और चिंता बढ़ने का खतरा होता है। ऐसा होने से आपके पीएमएस के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बाजे आप ग्रीन टी, टमाटर और गाजर का रस या किसी भी प्रकार का सूप पी सकती हैं, जो ऐंठन से बचाने में सहायक हैं।

प्रोसेस्ड फूड्सफ्रोजन फूड्स, फास्ट फूड, बेकन, अचार, डिब्बाबंद सूप, पापड़ आदि प्रोसेस्ड फूड्स की लिस्ट में आते हैं जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये चीजें हार्मोन में गड़बड़ पैदा कर सकती हैं और पीएमएस की असुविधा को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय घर का बना खाना, सलाद, खिचड़ी और दलिया चीजें खायें।

फैट वाली चीजेंऐसे पदार्थ हार्मोन को प्रभावित करते हैं और ऐंठन को जन्म देते हैं। इस दौरान आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए ऐसी चीजें खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है आपको मीट, बर्गर और क्रीम बेस्ड डेसर्ट से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बजाय गेहूं की रोटी, दाल चवाल, दलिया, सैल्मन मछली और लीन मीट आदि खायें। 

डेयरी उत्पाददूध, क्रीम और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका पीरियड्स के दौरान सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें एराकिडोनिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से पीरियड्स में ऐंठन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। इसके बजाय आप छाछ और टोंड दूध ले सकती हैं।

फ्राइड फूडज्यादातर तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे चिप्स, नमकीन, बिस्कुट आदि में ट्रांस-फैट या हाइड्रोजनीकृत की मात्रा अधिक होती है। ये सभी एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं और आपके मूड को खराब कर सकते हैं। इसके बजाय आप भुने हुए स्नैक्स, कुरकुरे वेज जैसे गाजर या खीरे खा सकते हैं।

इन चीजों को भी खाने से बचेंब्रेड, पिज्जा और टॉर्टिलास से बचना चाहिए क्योंकि वे सूजन और कब्ज पैदा करते हैं। डिब्बाबंद सूप, बेकन, चिप्स कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें नमक की मात्रा अधिक रहती है और इनका सेवन सूजन का कारण बन सकता है।

पीरियड्स में खायें ये चीजेंइस दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, चॉकलेट, केले, सैल्मन मछली, योगर्ट, साबुत अनाज, तरबूज, नट्स और सीड्स आदि का खूब सेवन करना चाहिए। यह चीजें पीरियड्स की ऐंठन, दर्द, बेचैनी को खत्म करने का काम करती हैं। 

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सपीरियड्सहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब