लाइव न्यूज़ :

Period diet plan: मासिक चक्र में ऐंठन, दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए खायें ये 12 चीजें

By उस्मान | Updated: August 5, 2020 13:21 IST

Period diet plan: जानिये पीरियड्स में महिलाओं को किन-किन चीजों को खाने-पीने से बचना चाहिए और क्यों

Open in App
ठळक मुद्देथकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन मासिक चक्र के लक्षणदवाओं के बिना भी पाई जा सकती है लक्षणों से राहत घर में मौजूद चीजें करती हैं दवाओं का काम

सभी महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन बहुत कष्टप्रद होते हैं। पीरियड्स के दौरान थकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मतली, उल्टी होना सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या महिलाओ को हर महीने में एक बार झेलनी पड़ती है हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट उठाना पड़ता है। 

इन दिनों न केवल पेट में दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी काफी तकलीफ बनी रहती है। कई बार ये दर्द इतना अहनीय हो जाता है कि दवा लेना ही पड़ता है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए अलग होता है। पीरियड्स में लेकिन अगर आप दवाई खाने से बचना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए और कुछ का बढ़ा देना चाहिए। खाने की कुछ चीजें इन लक्षणों को बढ़ा सकती हैं और कुछ चीजें इनसे राहत दिला सकती हैं। 

तुलसी के पत्तेअगर बहुत दर्द है तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें। इस चाय को पीने से दर्द में आराम मिलेगा। इतना ही नहीं यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी सहायक है। 

अदरकपीरियड्स के दर्द में अदरक खाना बहुत फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।

अजवायनपीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है। इस वजह से भी उनके पेट में दर्द होता है। इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी कारगर होगा।

पपीतापपीता पाचन क्रिया को मजबूर बनाने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है। ध्यान रहे कि आपको पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

इन चीजों को भी करें डाइट में शामिल

पीरियड्स में खायें ये चीजें इस दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, चॉकलेट, केले, सैल्मन मछली, योगर्ट, साबुत अनाज, तरबूज, नट्स और सीड्स आदि का खूब सेवन करना चाहिए। यह चीजें पीरियड्स की ऐंठन, दर्द, बेचैनी को खत्म करने का काम करती हैं।

पीरियड्स में न खायें ये चीजें

शराबपीरियड्स के दौरान आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए। इससे आपके पीरियड अनियमित हो सकते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे पीरियड्स के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बजाय आपको लस्सी या नारियल पानी पीना चाहिए। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में सहायक हैं।

कॉफीइस दौरान कॉफी की मात्रा को कम करें। इस दौरान कॉफ़ी के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर हार रेट बढ़ सकते हैं जिससे तनाव और चिंता बढ़ने का खतरा होता है। ऐसा होने से आपके पीएमएस के लक्षण बिगड़ सकते हैं। इसके बाजे आप ग्रीन टी, टमाटर और गाजर का रस या किसी भी प्रकार का सूप पी सकती हैं, जो ऐंठन से बचाने में सहायक हैं।

प्रोसेस्ड फूड्सफ्रोजन फूड्स, फास्ट फूड, बेकन, अचार, डिब्बाबंद सूप, पापड़ आदि प्रोसेस्ड फूड्स की लिस्ट में आते हैं जिनका सेवन पीरियड्स के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये चीजें हार्मोन में गड़बड़ पैदा कर सकती हैं और पीएमएस की असुविधा को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय घर का बना खाना, सलाद, खिचड़ी और दलिया चीजें खायें।

फैट वाली चीजेंऐसे पदार्थ हार्मोन को प्रभावित करते हैं और ऐंठन को जन्म देते हैं। इस दौरान आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए ऐसी चीजें खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है आपको मीट, बर्गर और क्रीम बेस्ड डेसर्ट से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बजाय गेहूं की रोटी, दाल चवाल, दलिया, सैल्मन मछली और लीन मीट आदि खायें। 

टॅग्स :पीरियड्सहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब