शीघ्रपतन, नपुंसकता जैसी यौन समस्याओं का रामबाण इलाज है 2 मिनट की Kegel exercise, ऐसे करें

By उस्मान | Published: June 21, 2019 03:54 PM2019-06-21T15:54:12+5:302019-06-21T15:54:12+5:30

आजकल बहुत से लोग Premature Ejaculation, Erectile Dysfunction जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं. कई अध्ययनों के अनुसार, अधिकतर व्यक्ति औसततन 2-5 मिनट तक ही यौन संबंध बना पाते हैं.

perform kegel exercise to get rid sex problems like Premature Ejaculation, Erectile Dysfunction, impotence and increased sex drive, sex duration time, boost libido | शीघ्रपतन, नपुंसकता जैसी यौन समस्याओं का रामबाण इलाज है 2 मिनट की Kegel exercise, ऐसे करें

फोटो- पिक्साबे

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन की समस्या का सामना कर रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह वो स्थिति होती है, जब कोई व्यक्ति यानी यौन संबंध के दौरान एक मिनट या उससे पहले ही स्खलित हो जातें है। इस समस्या को प्रीमैच्योर इजेकुलेशन (Premature Ejaculation) भी कहा जाता है। इसी तरह बहुत से लोग सेक्‍स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) से पीड़ित होते हैं।

यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन सेक्स समस्याओं का खराब खानपान के साथ यौन संबंध के दौरान जल्दबाजी और ज्यादा उत्तेजित होना प्रमुख खारण हैं। मेडिकल में इस समस्या से निपटने के लिए कई इलाज हैं लेकिन वो काफी खर्चीले हैं। इसके अलावा दवाओं से कई दुष्प्रभावों का भी खतरा होता है।

हालांकि कई खानपान में बदलाव और रोजाना एक्सरसाइज करके भी इस रिश्ते खराब करने वाली समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक एक्सरसाइज बहुत ज्यादा फेमस है जिसे केगेल एक्सरसाइज (Kegel exercise) कहते हैं।

ऐसे करें कीगल एक्सरसाइज 
कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं। 

पेल्विक मसल्स की ऐसे करें पहचान
पेल्विक फ्लोर यानी लोअर पेल्विस की मसल्स का पता लगाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आपको पेशाब के दौरान बीच में कई बार पेशाब की धार को रोकना चाहिए। इस दौरान यह जानने की कोशिश करें कि ऐसा करने से किस मसल पर ज्यादा असर पड़ रहा है। मसल की पहचान करने के बाद आपको इसके लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।

कीगल एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इसे करते समय आप 10 बार रिपीट नहीं कर सकते हैं। इसलिए धीरे-धीरे शुरू करते हुए एक दिन में 10 से 20 बार ही रिपीट करें। इसे करते समय अपनी सांस न रोकें और पेट, बटक, थाई की मसल्स को पुश न करें। कीगल को करने के एक बेहतर तरीका यह भी है कि आप अपने गुदा की मसल्स को दबाकर रखें जिस तरह आप बाउल मूवमेंट को रोककर रखते हैं। सांस लेते हुए 5 से 10 सेकंड दबाकर रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं। 

कीगल एक्सरसाइज से पुरुषों को हो सकते हैं ये फायदे
- कीगल एक्सरसाइज करने से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 
- इससे मूत्राशय के नियंत्रण में मदद मिलती है जो शीघ्रपतन में बड़ी भूमिका निभाता है। 
- मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और आप पेशाब पर नियंत्रण रख सकेंगे। 
- बार-बार पेशाब आने की समस्या से मिल सकती है राहत। 
- लिंग में खून का प्रवाह बढ़ता है।

English summary :
Best exercise for improve sex problems: perform kegel exercise to get rid sex problems like Premature Ejaculation, Erectile Dysfunction, impotence and increased sex drive, sex duration time, boost libido in Hindi.


Web Title: perform kegel exercise to get rid sex problems like Premature Ejaculation, Erectile Dysfunction, impotence and increased sex drive, sex duration time, boost libido

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे