लाइव न्यूज़ :

जीवन में कभी नहीं होंगे डायबिटीज, हार्ट अटैक, बीपी जैसे रोग, बस रोज खायें ये 4 चीजें

By उस्मान | Updated: October 18, 2019 16:54 IST

अगर आप 6 मिनट में 500 मिनट चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें।

Open in App

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26वें परफेक्ट हेल्थ मेले का आयोजन हुआ। मेले का आयोजन अंशल यूनिवर्सिटी, हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर किया गया। मेले का उद्देश्य फिटनेस के बारे में आम जनता में जागरूकता फैलाना है। 

इस अवसर पर हार्ट केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगर आप 6 मिनट में 500 मिनट चल सकते हैं तो ही आप फिट हैं। जो लोग 200 मीटर से कम चल सकते हैं वह अनफिट हैं और जो 200 से 400 मीटर के बीच में चलते हैं वह डॉक्टर से अपनी फिटनेस के बारे में बात करें। उन्होंने फिट रहने के कुछ टिप्स दिये।

1) फल-सब्जियों का अधिक सेवन करेंबेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए 50 फीसदी पोषण फल-सब्जियों और साबुत अनाजों से मिलना चाहिए। इस नजरिये गरीब सबसे ज्यादा स्वस्थ होते हैं क्योंकि वो बाजार में मिल रही फालतू चीजों के बजाय अनाज और सब्जियां खाते हैं। 

2) गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली अगर आपके पास तीन चीजें गुड़, चना, मुरमुरा और मूंगफली हैं, तो समझ लो कि इससे हेल्दी चीज कुछ नहीं है। इन चीजों के नियमित सेवन से आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से बचा जा सकता है।

3) बीच में जिम न छोडें, नैचुरल प्रोटीन लें हेल्दी और फिट रहने के लिए बॉडीबिल्डिंग करना भी एक बेहतर विकल्प है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो आपको इसे छोड़ना नहीं चाहिए। इसके अलावा आपको जिम के साथ अगर प्रोटीन लेना है, तो नैचुरल प्रोटीन ही लें, आर्टिफिशियल प्रोटीन आपकी सेहत को बर्बाद कर सकता है। बेहतर है कि आप व्हे प्रोटीन लें और वो भी डॉक्टर की सलाह पर। 

4) रोजाना 80 मिनट चलेंइसके अलावा आपको खूब पैदल चलना चाहिए। हर व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 80 मिनट चलना चाहिए। एक हफ्ते में 80 मिनट तेज चलें और एक मिनट में 80 कदम चलना चाहिए। इससे आपको किसी भी तरह की लाइफस्टाइल डिजीज से बचने में मदद मिल सकती है। 

5) मांस कम खायेंसेहतमंद रहने के लिए आपको वेजिटेरियन चीजों का सेवन करना चाहिए। नॉन-वेज चीजों का सेवन तभी करना चाहिए, जब आप उसके काबिल बन जायें। उदहारण के लिए शेर मांस का ही सेवन करता है क्योंकि वो दिनभर भागदौड़ भी करता है। अगर आपको मांस खाना है, तो आपको रोजाना फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहना चाहिए, तभी आपका शरीर मांस को बेहतर तरीके से पचा सकता है। कुल मिलाकर यदि आप रोजाना 20 मील दौड़ते हैं, तो ही मांस खायें, वरना हजम नहीं होगा और आप धीरे-धीरे दिल के विकारों से पीड़ित होने लगेंगे। 

मेले की शुरूआत 1993 में की गई थी, जिसमें हर साल 2-3 लाख लोग हिस्सा लेते हैं। मेले में विभिन्न श्रेणियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जैसे कि स्वास्थ्य शिक्षा सेमिनार, चेकअप, मनोरंजक कार्यक्रम,लाइफस्टाइल एग्जिबिशन,लेक्चर,कार्यशाला और प्रतियोगिता आदि।

इसके अतिरिक्त,एनजीओ लोगों को हैंड्स ओनली सीपीआर-10 तकनीक को सीपीआर 10 मंत्र के माध्यम से सिखाने के लिए सेमिनार आदि भी लगाता है, इसके तहत सडन कार्डिएक अरेस्ट के बाद मरीज को पुनर्जीवित करने की तकनीक सिखाई जाती है। उनका नाम एक साथ सबसे ज्यादा संख्या में लोगों को सीपीआर 10 तकनीक सिखाने के लिए लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सफिटनेस टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार