पहली बार Penis-Scrotum का सफल ट्रांसप्लांट, ब्लास्ट में खो दिया था गुप्तांग

By उस्मान | Published: April 24, 2018 11:58 AM2018-04-24T11:58:16+5:302018-04-24T11:59:40+5:30

पीड़ित व्यक्ति अमेरिकन मिलिट्री में है और अफगानिस्तान में आईईडी ब्लास्ट में अपना गुप्तांग खो बैठा था। डॉक्टर्स का कहना है कि उसे अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाएगी।

Penis-Scrotum Transplant goes Successful after the guy lost his private parts in the blast | पहली बार Penis-Scrotum का सफल ट्रांसप्लांट, ब्लास्ट में खो दिया था गुप्तांग

पहली बार Penis-Scrotum का सफल ट्रांसप्लांट, ब्लास्ट में खो दिया था गुप्तांग

बाल्टिमोर में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के चिकित्सकों ने पूरे लिंग (Penis) का ट्रांसप्लांट किया है जिसमें अंडकोष (scrotum) भी शामिल है। यह दुनिया का इस तरह का पहला मामला है। 

पेनिस ट्रांसप्लांट का यह ओपरेशन 26 मार्च को हुआ और 14 घंटे तक चला। इसमें नौ प्लास्टिक सर्जन और दो यूरोलोजिकल सर्जाम शामिल थे। पेनिस और स्क्रोटम एक डोनर से मिला था। 

यह व्यक्ति अमेरिकन मिलिट्री में है और अफगानिस्तान में आईईडी ब्लास्ट में अपना गुप्तांग खो बैठा था। डॉक्टर्स का कहना है कि उसे अस्पताल से जल्दी ही छुट्टी मिल जाएगी। 

पहले भी हुआ है इस तरह का ऑपरेशन

इससे पहले भी अमेरिका में डॉक्‍टरों ने पहली बार किसी पुरुष के गुप्तांग का सफल ट्रांसप्लांट किया है। मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में 15 घंटों के लंबे ऑपरेशन में 50 से अधिक डॉक्‍टरों और नर्स की टीम ने 64 साल के थॉमस मैंनिग के लिंग का सफल ट्रांसप्लांट किया था। लेकिन इस तरह का यह पहला मामला है। 

सही तरह पेशाब और सेक्स कर सकेगा मरीज

डॉक्टर्स के अनुसार, पेनिस ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें सभी धमनियों, नसों, त्वचा और मूत्रमार्ग को जोड़ा जाता है। डॉक्टर्स अपने काम में सफल रहे और उन्हें उम्मीद है कि मरीज सही तरह से पेशाब और यौन कार्य कर सकेगा। 

पेनिस ट्रांसप्लांट का खर्च

पेनिस ट्रांसप्लांट का खर्च $50,000 से $75,000 के बीच होता है। अगर भारतीय मुद्रा की बात की जाए तो यह रकम  3,321,750 से 4,982,625 के बीच है। चूंकि इस प्रक्रिया को एक्सपेरीमेंटल माना गया है इसलिए इसका खर्च अस्पताल ने उठाया है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Penis-Scrotum Transplant goes Successful after the guy lost his private parts in the blast

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे