लाइव न्यूज़ :

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, यलो फीवर, से बचने के लिए तुरंत पीना शुरू कर दें इस फल के पत्तों का रस

By उस्मान | Updated: March 7, 2019 12:07 IST

सर्दियों का मौसम खत्म होने वाला है और गर्मियां शुरू होने वाली हैं। मार्च-अप्रैल के मौसम में मछरों के पनपने और उनसे होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, यलो फीवर, जापानी एन्सेफलाइटिस का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए आपको अभी से पपीते के पत्तों का रस पीना शुरू कर देना चाहिए। 

Open in App

सर्दियों का मौसम खत्म होने वाला है और गर्मियां शुरू होने वाली हैं। मार्च-अप्रैल के मौसम में मछरों के पनपने और उनसे होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, यलो फीवर, जापानी एन्सेफलाइटिस का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए आपको अभी से पपीते के पत्तों का रस पीना शुरू कर देना चाहिए। 

आयुर्वेद के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर पपीते के पत्ते आपको कई गंभीर रोगों से बचाने में सहायक हैं। पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई पाया जाता है साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। 

कई शोध बताती हैं कि पपीते के पत्तों का मेथी के साथ सेवन करने से कैंसर, दिल की बीमारी, डेंगू, ब्लड शुगर तथा आंतों में बसे परजीवियों को नष्ट करने में सफलता मिल सकती है। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर से डेंगू के विषैले जहर को निकालने मे मदद करते हैं।

1) प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में सहायककई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की गई है कि पपीते के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स व आरबीसी काउंट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसलिए इनका इस्तेमाल डेंगू फीवर के इलाज के लिए किया जाता है। 

2) कैंसर से करते हैं बचावपपीते के पत्तों के रस में एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो कैंसर के कुछ प्रकार, विभिन्न एलर्जी विकार और इम्युनोसुप्पेर्सेंट रोगों की शुरुआत में देरी करने में मदद करते हैं। 

3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाते हैं मजबूतअध्ययनों के अनुसार, पपीते के पत्तों के रस में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका जूस पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और किडनी, लीवर और पेट के स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

4) कब्ज और बवासीर से बचाने में सहायकपपीते को एक लैक्सेटिव के रूप में जाना जाता है, जो मल त्याग में सुधार करने और कब्ज़ से राहत दिलाने में सहायक है। इसके पत्तों का रस पीने से भी पेट संबंधी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है।

5) मुंहासे दूर करेअगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सूखी पपीते की पत्ती ले कर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।

6) बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने में सहायकपपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव सामग्रियां होती हैं जो कि सूक्ष्मजीवों जैसे फंगस, कीड़े, परजीवी और कैंसर कोशिकाओं के विभिन्न अन्य रूपों को बढ़ने से रोकती हैं।

7) इम्युनिटी मजबूत करने में मददगारपपीते की हरी पत्तियों में सर्दी और जुखाम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। यह खून में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को विकास बढ़ा देती है।नियमित रूप से इसका रस पीने से आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। 

8) डेंगू में रामबाणडेंगू से लड़ने के लिए पपीते की पत्तियां काफी लाभकारी है। यह गिरते हुए प्लेटलेट को बढ़ाने, खून के थक्के जमने तथा जिगर की क्षति को रोकती है, जो कि डेंगू वायरस के कारण हो जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब