लाइव न्यूज़ :

गर्भनिरोधक गोलियों से कम हो सकता है गर्भाशय के कैंसर का खतरा

By भाषा | Updated: September 30, 2018 15:16 IST

पहले के शोध से भी यह बात सामने आई कि जो महिलाएं मौखिक गर्भ निरोधक गोलियां लेती हैं उनमें गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा कम होता है, लेकिन इसके ज्यादातर सबूत पुरानी दवाओं के इस्तेमाल से संबंधित थे जिनमें एस्ट्रोजन और पुराने प्रोजेस्टोजन की बड़ी मात्रा होती है।

Open in App

लंदन, 30 सितंबरः खाई जाने वाली गर्भ निरोधक गोलियों के नए प्रकारों से महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। मुख के जरिए खाई जाने वाली गर्भ निरोधक गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोजन दोनों मौजूद होते हैं। मेडिकल जर्नल द बीएमजे में यह शोध प्रकाशित हुआ है। दुनियाभर में कम से कम 10 करोड़ महिलाएं हर दिन हार्मोनल गर्भनिरोधक दवाओं का इस्तेमाल कर रही हैं।

पहले के शोध से भी यह बात सामने आई कि जो महिलाएं मौखिक गर्भ निरोधक गोलियां लेती हैं उनमें गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा कम होता है, लेकिन इसके ज्यादातर सबूत पुरानी दवाओं के इस्तेमाल से संबंधित थे जिनमें एस्ट्रोजन और पुराने प्रोजेस्टोजन की बड़ी मात्रा होती है।

स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ अबेरदीन और डेनमार्क में यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के शोधकर्ताओं ने प्रजनन की उम्र वाली महिलाओं में अलग तरह के गर्भाशय कैंसर पर नई हार्मोनल गर्भ निरोधक गोलियों का अध्ययन किया।

उन्होंने साल 1995 और 2014 के बीच डेनमार्क की 15 से 49 साल की करीब 19 लाख महिलाओं के आंकड़ों का अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्भाशय के कैंसर के मामले सबसे ज्यादा उन महिलाओं में पाए गए जिन्होंने कभी हार्मोनल गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल नहीं किया था।

टॅग्स :गर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम