लाइव न्यूज़ :

क्या आपके पैरों में भी केवल रात में ही होता है दर्द तो यहां जाने इसके पीछे का कारण, पढ़ें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: December 16, 2022 18:52 IST

जानकारों के अनुसार, केवल रात में ही पैरों में दर्द होना कोई अच्छी बात नहीं है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह एक गंभीर समस्या का रुप ले सकती है। ऐसे में जब ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो आप इसे डॉक्टर को जरूर देखा लें।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर में दर्द होना आम बात है, लेकिन रात में ही पैर का दर्द होना कोई सही लक्षण नहीं है। इस तरीके से रात में पैर के दर्द होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में यह दर्द किन कारणों से होता है, आइए यहां एक-एक करके जान लेते है।

Leg Pain: शरीर के साथ पैरों में दर्द (Leg pain) होना आम बात है, लेकिन जब यह दर्द बार-बार और केवल रात में ही तो यह एक गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। जी हां, आम तौर पर कमजोरी, थकान, भागदौड़ और ज्यादा मेहनत या फिर किसी बीमारी के कारण यह दर्द होता है, लेकिन जब यह ठीक न हो और आप इससे ज्यादा दिन से परेशान है तो ऐसे में इसका इलाज कराना जरूरी हो जाता है। 

ऐसे में आइए जानते है कि इस रात में पैरों के दर्द का क्या मतलब है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस हालत में हमें क्या करना चाहिए। आइए रात में पैरों के दर्द के पीछे का कारण एक-एक करके जानते है। 

कोई सटीक कारण नहीं होता है

अकसर रात में पैरों में दर्द (Leg pain) का कोई सटीक कारण नहीं होता है। लेकिन आम तौर पर यह देखा गया है कि इस तरीके के पैन का मुख्य कारण हमारे पैरों की खराब पोजीशनिंग होता है। ऐसे में जब हम रात में सोते है तो हमें पता नहीं चल पाता है किस कारण यह दर्द शुरू हुआ है। 

लेकिन आम तौर पर रात में पैरों में दर्द (Leg pain) के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते है, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

1. आपके पैरों की बनावट

जानकारों की माने तो कई लोगों में यह देखा गया है कि उनके पैरों के बनावट के कारण ही उनके पैरों में दर्द होता है। जी हां, जिन लोगों के पैर हाई आर्क और फ्लैट आर्क है, उनमें यह परेशानी ज्यादा देखी गई है। यही नहीं कुछ लोगों के पैर के तलवे सपाट होते है, इन लोगों को भी यह परेशानी होती है। 

2. नसों के दबाव के कारण भी हो सकता है यह दर्द

कुछ लोगों में यह भी देखा गया है कि उनके टखनें पर कभी-कभी दर्द होता है। यह दर्द टखने की नसों पर दबाव पड़ने पर होता है। ऐसे में आम तौर पर नसों के दबे होने के कारण भी रात में पैर दर्द करता है। 

3. हमारे उठने-बैठने के तरीके पर भी यह निर्भर करता है

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि हमारे उठने बैठने के तरीके के कारण भी हमें ऐसी दर्द होती है। जब कभी भी आप लंबे समय तक बैठे रहते है या फिर आप खड़े रहते है तो ऐसी पैन देखने को मिलते है। यही नहीं ज्यादा देर तक चलने या दौड़ने से भी ऐसी समस्या हो सकती है। 

4. शुगर वाले मरीज को होता है दर्द

जिन लोगों को ब्लड शुग ज्यादा होता है, ऐसे में सेंट्रल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है और यही आपके पैरों के दर्द का कारण बन जाता है। 

क्या करनी चाहिए

इस तरीके से दर्द को दूर करने के लिए आपको अपने पोजेशिनिंग को बदलना होगा। जिस तरीके से रहते है और सोते है, उसे थोड़ा बदलकर देखना होगा। अगर ये करने के बाद भी ठीक नहीं तो ऐसे में आपको इसे लेकर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब