लाइव न्यूज़ :

अब आपकी नींद बताएगा आप कितना झले सकते हैं खतरा- स्टडी, जानें नींद से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां

By आजाद खान | Updated: April 7, 2022 19:11 IST

इस स्टडी में शामिल होने वाली महिला का कहना है, ‘किसी व्यक्ति की धीमी तरंगों की प्रोफाइल की सही व्याख्या सिर्फ सामान्य नींद के दौरान की जा सकती है।’

Open in App
ठळक मुद्देअब आपकी नींद आपके खतरे झेलने की क्षमता को बयान करेगी।हाल में ही हुई एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है। इस स्टडी की पूरी जानकारी ‘न्यूरोइमेज (neuroimage)’ नामक जर्नल में छपी है।

नींद शरीर को रिफ्रेश करने के लिए काफी जरूरी चीज होती है। अच्छी और पूरी नींद न होने के कारण हमारे काम पर भी असर पड़ता है। जानकारों की माने तो हर इंसान को रोजाना सात से आठ घंटे तक सोना चाहिए। ऐसा करने वाले ही लोग अपने काम को सही से कर पाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी नींद से भी पता लगा सकते हैं कि आप में खतरा मोल लेने में कितना दम है। 

इसका पता लगाने के लिए हाल ही में स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न (University of Bern) के रिसर्चर्स ने एक स्टडी की थी। इस स्टडी में 54 ऐसे लोगों को लिया गया था जो अपने जीवन में भरपूर नींद लेते हैं। इन लोगों पर किए गए स्टडी में यह पता चला है कि सोने के दौरान किसी व्यक्ति के दिमाग की तरंगें खतरा लेने या झेलने की क्षमता का निर्धारण करती हैं। ऐसे में स्टडी के बाद, 

न्यूरोसाइंटिस्ट डारिया नोक (Daria Knoch) ने बताया, ‘गहरी नींद के दौरान किसी व्यक्ति के दाहिने प्रीफ्रंटल कार्टेक्स (Right Prefrontal Cortex) पर तरंगें जितनी धीमी होती हैं, रिस्क के लिए उसकी प्रवृत्ति उतनी ही अधिक होती है। ब्रेन का ये एरिया अन्य कार्यों के अलावा स्वयं के आवेगों को कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण है।’

स्टडी में यह भी पाया गया कि हर इंसान की एक खास न्यूरोनल स्लीप प्रोफाइल (Neuronal Sleep Profile) होती है जिससे उसके सोने की आदतों का पता लगता है। आपको बता दें कि इस स्टडी की पूरी जानकारी  ‘न्यूरोइमेज (neuroimage)’ नामक जर्नल में छपी है। इस स्टडी में शामिल लोरेना गैनोटी (Lorena R.R. Gianotti) की अगर माने तो ‘किसी व्यक्ति की धीमी तरंगों की प्रोफाइल की सही व्याख्या सिर्फ सामान्य नींद के दौरान की जा सकती है।’ 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब