लाइव न्यूज़ :

किसी को भूलने की बीमारी 'अल्जाइमर' हो सकती है या नहीं, सटीक जानकारी देगी ये चीज, नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल

By भाषा | Updated: December 10, 2018 13:29 IST

कोई व्यक्ति अल्जाइमर से पीड़ित हैं या नहीं इसके लिए अब लक्षणों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि वैज्ञानिकों ने खून की एक ऐसी जांच विकसित की है जिससे भूलने की इस बीमारी बारे में सटीक पता लगाया जा सकता है और यहां तक कि अल्जाइमर के लक्षण सामने आने से पहले ही किसी मनुष्य में इसके होने की आशंका के बार में भी मालुम किया जा सकता है।

Open in App

अल्जाइमर एक मानसिक रोग है जिसे 'भूलने का रोग' कहा जाता है। अल्जाइमर होने पर व्यक्ति की याददाश्त कम होने लगती हैं। अल्जाइमर रोग होने का सटीक कारण ज्ञात नहीं है। लेकिन इसके लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है। कोई व्यक्ति अल्जाइमर से पीड़ित हैं या नहीं इसके लिए अब लक्षणों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि वैज्ञानिकों ने खून की एक ऐसी जांच विकसित की है जिससे भूलने की इस बीमारी बारे में सटीक पता लगाया जा सकता है और यहां तक कि अल्जाइमर के लक्षण सामने आने से पहले ही किसी मनुष्य में इसके होने की आशंका के बार में भी मालुम किया जा सकता है।

दरअसल अभी अल्जाइमर बीमारी के बारे में मस्तिष्क के स्कैन और सेरीब्रोस्पाइनल तरल के परीक्षण से पता चलाया जाता है। यह तरल मेरूदंड में सूई डाल कर निकाला जाता है। यह प्रक्रिया खर्चीली है लेकिन यह रोगी की हालत के बारे में सटीक जानकारी देती है।

अमेरिका के बर्मिंघम एडं विमन्स हॉस्पिटल के अनुसंधानकर्ता ऐसा खून की ऐसी जांच की विधि विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो इस कष्टदाई प्रक्रिया का स्थान ले सके।

अस्पताल से डोमिनिक वाल्श ने कहा, 'अल्जाइमर की बीमारी के लिए रक्त परीक्षण आसानी से और अनेक बार दफ्तर के प्राइमरी केयर में ही किया जा सकता है। इसके लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।' 

उन्होंने कहा, 'हमारे परीक्षण को और लोगों पर कर उसे सत्यापित करन की जरूरत है लेकिन शुरूआत में लोगों के दो समूह पर परीक्षण में जैसे नतीजे आए हैं वैसे और नतीजे आते हैं तो यह एक अहम उपल्ब्धि साबित होगी। 

अल्जाइमर रोग की पहचान कैसे करें?नई चीजों को समझने की क्षमता में कमीभटकाव बात को दोहराना और एक ही बात बार-बार पूछनाव्यवहार और समझ में परिवर्तनसंवेदनाओं की कमीचेहरों और वस्तुओं को पहचानने में असमर्थतापढ़ने में कठिनाई चीजों को इधर-उधर रखनागलत निर्णय और निर्णय लेने में कठिनाईचिंता और भटकावअनिद्रा, भ्रम और भयावहताबोलने में कठिनाई

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब