लाइव न्यूज़ :

World No Tobacco Day 2023: 'जहरीला' के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है तंबाकू! जानें इसके चमत्कारी हेल्दी गुण और इस्तेमाल का तरीका

By आजाद खान | Updated: May 31, 2023 17:23 IST

जानकारों की अगर माने तो तंबाकू का पत्ता केवल हानिकारक ही नहीं होता है बल्कि इसके फायदे भी होते है। लोग सामान्य समस्याओं में इसे इस्तेमाल कर सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देतंबाकू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन कुछ मामलों में इसके पत्ते शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। तंबाकू के पत्ते से आप अपनी कई समस्याओं को दूर भी कर सकते है।

World No Tobacco Day 2023:  हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। इस दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, पूरी दुनिया में हर साल 80 लाख से भी ज्यादा लोग तंबाकू के सेवन से मरते है। इनमें 70 लाख लोग तंबाकू के सेवन और करीब 12 लाख लोग इसके संपर्क में रहने से अपनी जान गवाते हैं। 

एक तरफ जहां तंबाकू सेहत को नुकसान पहुंचाता है, वहीं दूसरी ओर कुछ और दावे है जहां इससे बहुत फायदे भी होते है। आमतौर पर तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में सभी जानते है लेकिन इससे फायदा भी होता, इसकी जानकारी सभी को नहीं है। ऐसे में आइए जानते है कि तंबाकू के इस्तेमाल से हमारे सेहत को क्या फायदा पहुंचता है। 

तंबाकू के फायदे

दावा है कि तंबाकू के पत्ते शरीर में होने वाली कई समस्याओं को बहुत ही आसानी से दूर कर देता है। दावे के अनुसार, इससे फोड़े-फुंसियों ठीक होता है साथ ही इसे बुखार और सिर दर्द में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं दावे में यह भी कहा गया है कि इससे मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता है, गला खराब होने पर फायदा पहुंचाता है और किसी घाव को भी ठीक करने में काफी लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा ये कीटरोधक यानी कीट-पतंगों से मुक्ति कराने में भी हमारी मदद करता है। 

बीमारियों में कैसे करें इसका इस्तेमाल

NCBI पर प्रकाशित एक रिपोर्ट (Ref) के अनुसार, तंबाकू के पौधे की ताजी और हरि पत्तियों को सूंघने से आपको सिरदर्द में राहत मिल सकती है। यही नहीं अगर आप सर्दी और जुकाम से परेशान है तो इस हालत में तंबाकू के पत्तों का चूरण बना लें और उसे मुंह के चारो और मलें, इससे आपको राहत मिलेगी। 

इसके अलावा अगर आपको कहीं घाव हो गया है तो इस हालत में आप इसके पत्ते को कुचलकर प्रभावित जगह पर बांध सकते है। इससे घाव में राहत मिलेगी। जानकारों की अगर माने तो जो कोई गर्म पानी में नमक के साथ इसकी पत्तियों को डालकर उसे उबालता है और उसका गलाला करता है तो इससे उसके गले की ग्रन्थियों को ठीक होने में मदद मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब